Tokyo Olympics में हॉकी के ग्रुप ए में भारतीय टीम ने चौथी जीत दर्ज की। भारत ने मेजबान जापान को 5-3 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। ग्रुप ए में पांच में से चार जीत के साथ भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही और क्वार्टरफाइनल में उनका सामना ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के खिलाफ होगा।मैच के पहले क्वार्टर में भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह ने 13वें मिनट में पहला गोल किया। उसके बाद दूसरे क्वार्टर में गुरजंत सिंह ने 17वें मिनट में गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। हालाँकि इसके बाद जापान की तरफ से दूसरे क्वार्टर में 19वें मिनट में केंटा तनाका ने पहला गोल किया और उसके बाद तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में 33वें मिनट में कोता वातनाबे ने बराबरी वाला गोल किया।34वें मिनट में शमशेर सिंह ने गोल करके भारत को 3-2 से आगे कर दिया। चौथे क्वार्टर में नीलकंठ ने 51वें और गुरजंत सिंह ने 56वें मिनट में एक और गोल करके भारत को एकतरफा आगे कर दिया। जापान के काजुमा मुराटा ने 59वें में टीम के लिए तीसरा गोल किया, लेकिन भारत को एकतरफा जीत से नहीं रोक सके।#TeamIndia finish the pool stage with another thumping win over Japan.India, how's the josh? 🇮🇳#JPNvIND #HaiTayyar #IndiaKaGame #Tokyo2020 #TokyoTogether #StrongerTogether #HockeyInvites #WeAreTeamIndia #Hockey pic.twitter.com/WWzAYgzwNY— Hockey India (@TheHockeyIndia) July 30, 2021Tokyo Olympics पदक तालिका