Tokyo Olympics - इटली के मार्सेल जेकब्स ने सबको चौंकाया, बने दुनिया के सबसे तेज धावक

जेकब्स इटली के लिए 100 मी. पुरुष रेस का फाइनल जीतने वाले पहले धावक हैं।
जेकब्स इटली के लिए 100 मी. पुरुष रेस का फाइनल जीतने वाले पहले धावक हैं।

इटली के लैमंट मार्सेल जेकब्स ने टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की 100 मीटर फर्राटा दौड़ का गोल्ड मेडल जीत लिया। जेकब्स ने 9.80 सेकेंड में ये दौड़ पूरी करते हुए इस गोल्ड मेडल को अपने नाम किया हालांकि वो उसेन बोल्ट के 9.58 के विश्व रिकॉर्ड से काफी पीछे छूट गए। जेकब्स 100 मीटर की ओलंपिक दौड़ जीतने वाले इटली के पहले एथलीट हैं।

100 मीटर की दौड़ ओलंपिक खेलों की सबसे लोकप्रिय स्पर्धाओं में से एक मानी जाती है क्योंकि इसे जीतने वाले महिला और पुरुष को दुनिया के सबसे तेज धावक का खिताब लोकप्रिय रूप से दिया जाता है। इस रेस के लिए अमेरिका के फ्रेड कर्ली फेवरेट माने जा रहे थे, लेकिन वो 9.84 सेकेंड में फिनिशिंग लाईन के पार पहुंचे और सिल्वर मेडल जीता। कनाडा के आंद्रे डी ग्रास ने 9.89 सेकेंड में ये दौड़ पूरी करके कांस्य पदक अपने नाम किया।

जेकब्स का 9.80 सेकेंड का समय पूरे यूरोप में सबसे कम है।
जेकब्स का 9.80 सेकेंड का समय पूरे यूरोप में सबसे कम है।

पिछले 3 ओलंपिक खेलों में सुपरस्टार धावक उसेन बोल्ट ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का फाइनल जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया था। ऐसे में टोक्यो में जब उसेन बोल्ट भाग नहीं ले रहे थे तो हर कोई जानने को बेताब था कि इस बार सबसे तेज धावक कौन बनेगा। इटली के जेकब्स से उम्मीद जरूर थी लेकिन वो गोल्ड ले जाएंगे, ये बहुत ही कम फैंस ने सोचा था। जेकब्स ने पिछले 2 सालों में अपनी टाइमिंग में काफी जोरदार सुधार किया है। साल 2019 में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने सेमिफाइनल में ये दौड़ 10.20 सेकेंड में पूरी की थी, वहीं 2020 में रोम में हुई डायमंड लीग में उन्होंने 10.11 सेकेंड में दौड़ पूरी कर अपना समय सुधारा।

इस बार ओलंपिक फाइनल में सभी को चौंकाते हुए 9.80 सेकेंड का समय लेना वाकई काबिले तारीफ है। जेकब्स का ये समय यूरोप के किसी भी देश के धावक में सबसे कम है। यहां तक कि जेकब्स अपने देश से 100 मीटर की दौड़ का ओलंपिक फाइनल खेलने वाले पहले धावक हैं।

महिलाओं में जमैका का क्लीन स्वीप

महिला 100 मीटर फर्राटा दौड़ में तीनों पदक जमैका के नाम रहे।
महिला 100 मीटर फर्राटा दौड़ में तीनों पदक जमैका के नाम रहे।

महिलाओं की 100 मीटर फर्राटा रेस में जमैका की ऐलीन थॉम्पसन ने 10.61 सेकेंड के नए ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। सिल्वर और ब्रॉन्ज भी जमैका के ही नाम हुए जहां क्रमश: शैली फ्रेजर ने दूसरा और शेरिका जैक्सन ने तीसरा स्थान हासिल किया।

ट्रैक एंड फील्ड में इटली का कमाल

गोल्ड की खुशी मनाते इटली के धावक जेकब्स और हाई जम्प एथलीट तम्बेरी
गोल्ड की खुशी मनाते इटली के धावक जेकब्स और हाई जम्प एथलीट तम्बेरी

इटली ने टोक्यो में अभी तक ट्रैक एंड फील्ड ईवेंट्स में कुल 2 गोल्ड जीतकर अपना दबदबा दिखाया है। हाई जम्प में जियानमार्को तंबेरी ने कतर के एथलीट के साथ संयुक्त रूप से गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Tokyo Olympics पदक तालिका

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़