नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास, जैवलिन थ्रो में बड़ा कारनामा

Neeraj Chopra
Neeraj Chopra

Tokyo Olympics में भारत के नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। नीरज ने 87.58 मी की सर्वश्रेष्ठ दूरी के साथ पहला स्थान हासिल किया और भारत की तरफ से व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले 2008 में अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता था। ओलंपिक्स में यह भारत का कुल मिलाकर 10वां स्वर्ण पदक है, जिसमें आठ स्वर्ण पुरुष हॉकी टीम ने जीते।

नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मी की दूसरी हासिल की और उससे आगे कोई नहीं निकल सका। इससे पहले नीरज ने 2018 एशियाई खेलों और कॉमनवेल्थ गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीता था।

टोक्यो ओलंपिक्स में भारत ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य सहित कुल सात पदक जीते। इससे पहले भारत के सबसे ज्यादा ओलंपिक पदक का रिकॉर्ड 2012 लंदन ओलंपिक्स में बना था, जब 2 रजत और 4 कांस्य सहित 6 पदक आये

Tokyo Olympics पदक तालिका

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़