Tokyo Paralympic - वो खिलाड़ी जो कर सकते हैं धमाल

Tokyo Paralympics वो खिलाड़ी जो कर सकते हैं धमाल
Tokyo Paralympics वो खिलाड़ी जो कर सकते हैं धमाल

पैरालंपिक की इतनी अहमियत पहली कभी नहींं मिली होगी जितनी आज मिल रही है। बेशक आम लोगों के लिए ये उतना महत्तव नहीं रखता होगा। लेकिन खिलाड़ियों के लिए ये प्रतियोगिता हर मायने में अहमियत रखती है। आइए एक नजर उन खिलाड़ियों पर डालते हैं, जो इस प्रतियोगिता में धमाल मचाने वाले हैं।

1) जेहरा नेमाती (आर्चर)

टोक्यो पैरालंपिक में सभी के नजरें जेहरा नेमाती पर होगी। जेहरा के बारे में बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बतौर ताइकंडो खिलाड़ी की थी। एक दुर्घटना के बाद उन्होंने आर्चरी की तरफ रूख किया। आर्चरी पर ध्यान देने उनके लिए वरदान साबित हुआ और उन्होंने लगातार दो ओलंपिक में पदक जीता। जेहरा का निशाना इस बार तीसरे स्वर्ण पर होगा।

2) मार्कस रेहम

जर्मन के लांग जम्पर मार्कस रेहम भी इस बार धूम मचाने वाले हैं। रेहम इस बार टी-64 कैटेगरी में अपने रिकॅार्ड को तोड़ने पर विशेष ध्यान देंगे। उनका पुराना रिकॅार्ड 8.62 मीटर का है। जिसे वो सुधारने का पूरा प्रयस करेंगे। जर्मनी के इस एथलीट का ध्यान पैरालंपिक में फिर से पदक जीतने पर होगा।

3) लियनी रेट्री ओकटीला

इंडोनेशिया की लियानी रेट्री ओकटीला पहली टोक्यो ओलंपिक में पर्दापण करने वाली हैं। ओकटीला के बारे में बात करें तो विश्व पैरा बैडमींटन में 3 और एशियन पैरा गेम्स में इतने ही मेडल उनके नाम हैं। लियाना के इस प्रतियोगिता में भी स्वर्ण जीतने पर किसी को अचंभा नहीं होगा।

4) इडुआर्डो एवीला सेंचज

मैक्सिकन जुडो खिलाड़ी इडुआर्डी एवील सेंचज पर इस बार सबकी निगाहें होंगी। सेंचज के नाम पैरालंपिक में 3 पदक हैं। इस साल वो खेल की दुनिया को अलविदा कहने वाले है। ऐस में वो इस पैरालंपिक एक अच्छे नोट पर करना चाहेंगे।

5) रूबीना फ्रांसीस

22 वर्षीय रूबीना फ्रांसीस पर इस बार सबकी निगाहें होंगी। रूबीना, ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग की अकादमी में प्रशिक्षण करती हैं। इस खिलाड़ी के नाम विश्व पैरा शूटिंग प्रतियोगिता में पदक है। ऐसे में रूबीना से सभी की उम्मीदें पैरालंपिक में पदक जीतने पर होगी।

6) सेन्न वुएट्स (घुड़सवार)

नीदरलैंड्स की सैन्न वुएट्स पर इस बार सबकी निगाहें होंगी। रियो ओलंपिक में आखिरी वक्त में प्रवेश पाकर इस खिलाड़ी ने पदक अपने नाम किया था। ऐसे में टोक्यो पैरालंपिक में क्या वो अपने पिछले प्रदर्शन को दोहरा पाएंगी। ये देखने वाली बात होगी।

टोक्यो पैरालंपिक में ऐसा बहुत कुछ होने वाला। जो हमारे और आपके कल्पना से परे हैं। इस पैरालंपिक में आपको वो सब कुछ देखने को मिलेगा, जो ओलंपिक में आपको नहीं देखा होगा।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़