Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के दिन देखें स्पोर्ट्स से जुड़ी ये 5 बेहतरीन बॉलीवुड फिल्में, लिस्ट में पहले नंबर पर इस खिलाड़ी की कहानी

स्पोर्टस फिल्में
दंगल, भाग मिल्खा भाग और चक दे इंडिया स्पोर्टस फिल्मों की तस्वीर (photo credit: x.com/salim_merchant,JeevMilkhaSingh,BeingSalmanKhan)

Top 5 Bollywood Sports Movies on 15th August: भारत 15 अगस्त, 2024 को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। यह दिन भारतवासियों के लिए बहुत ही खास है, क्योंकि इसी दिन भारत ने 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त की थी। इस दिन, पूरा देश तिरंगा फहराकर और राष्ट्रगान गाकर अपनी आज़ादी का जश्न मनाता है। इस साल पूरा देश आजादी का जश्न गुरुवार को मनाने वाला है। 15 अगस्त के मौके पर घूमने-फिरने के अलावा आप देशभक्ति से लिप्त कई स्पोर्ट्स फिल्में भी देख सकते हैं।

Ad

हम आपको बेस्ट पांच स्पोर्टस फिल्मों के बारें बताएंगे, जिन्हें देखने के बाद आप समझ पाएंगे कि खिलाड़ियों का जीवन कितना संघर्ष भरा होता है।

1.दंगल

15 अगस्त को आप दंगल फिल्म देख सकते हैं। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। जो कि काफी हिट हुई थी। दंगल फिल्म में आपको कुश्ती देखने को मिलेगी। इसमें आमिर खान, साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक इस फिल्म ने दुनियाभर में 702.475 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अपने पिता और कोच की तमाम ट्रेनिंग के बावजूद, गीता फोगट मैच के अंतिम क्षणों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं।

Ad

2.चक दे इंडिया

"चक दे! इंडिया" साल 2007 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 10.18 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में शाहरूख खान ने शानदार अभिनय किया है।

यह किरदार मीर राजन नेगी के जीवन से प्रेरित हैं, आपको बता दें कि 1982 में एशियन गेम्स फाइनल में वह भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर थे, यह मैच पाकिस्तान से था जिसमे उन्हें अपमान सहन करना पड़ा था।

3.भाग मिल्खा भाग

"भाग मिल्खा भाग" साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में फरहान अख्तर, कौसी ओरफहली, दीपक सिंह रावत ने अभिननय किया है। इस फिल्म ने 169.96 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। आपको बता दें कि यह फिल्म मिल्खा सिंह की आत्मकथा 'द रेस ऑफ माई लाइफ' पर आधारित है।

Ad

4.पान सिंह तोमर

"पान सिंह तोमर" साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इरफान खान, माही गिल, राजेश अभय ने अभिनय किया है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 17.23 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

'पान सिंह तोमर' एथलीट पान सिंह तोमर की सच्ची कहानी पर आधारित एक जीवनी फिल्म है। पान सिंह तोमर भारतीय सेना में एक सैनिक थे और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता था, लेकिन अंत में उन्हें एक कुख्यात डाकू बनने के लिए मजबूर होना पड़ा।

5.लगान

लगान साल 2001 में रिलीज हुई थी। इसमें आमिर खान, रघुबीर यादव, ग्रेसी सिंह ने अभिनय किया है। इस फिल्म ने 659.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications