Ultimate Kho Kho: गुजरात जायंट्स ने मुम्बई खिलाड़ीज को लगातार दूसरी बार हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया

गुजरात जायंट्स का जबरदस्त प्रदर्शन जारी (फोटो: Ultimate Kho Kho)
गुजरात जायंट्स का जबरदस्त प्रदर्शन जारी (फोटो: Ultimate Kho Kho)

गुजरात जायंट्स ने महालुंगे स्थित श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जारी अल्टीमेट खो-खो के सीजन-1 में बुधवार को लगातार तीसरी जीत के साथ अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। मुंबई खिलाड़ीज पर यह गुजरात जायंट्स की लगातार दूसरी जीत है।

Ad

गुजरात जायंट्स ने अपने तीसरे मैच में मुंबई खिलाड़ीज को 66-48 के भारी अंतर से हराया। मुम्बई खिलाड़ीज की तीन मैचों में यह दूसरी हार है। गुजरात जायंट्स के तीन मैचों से नौ अंक हो गए हैं और अब वह तेलुगु योद्धाज (6) को पीछे छोड़ते हुए छह टीमों की तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया है।

रंजन शेट्टी की अगुवाई वाली गुजरात जायंट्स ने 18 अंकों की शानदार जीत दर्ज की। इस टीम इससे पहले लीग के पहले मुकाबले में मुंबई खिलाड़ीज को 25 अंकों से हराया था। शेट्टी ने आगे बढ़कर अटैक का नेतृत्व किया और अपनी टीम के लिए छह अंक बनाए, जबकि विनायक पोकार्डे और नीलेश पाटिल ने क्रमशः आठ और सात अंक जोड़े। अटैक के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन के लिए रंजन को मैच का सर्वश्रेष्ठ अटैकर चुना गया।

रंजन मैच ने मैच के लिए बुलाए गए एक विशेष अतिथि अविनाश सेबल से पुरस्कार हासिल किया। सेबल ने हाल ही में बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में ऐतिहासिक रजत पदक जीता था। सेबल ने लीग के रोमांचक एक्शन का भी लुत्फ उठाया।

मुंबई खिलाड़ीज के दुर्वेश सालुंके ने अपनी टीम की तरफ से 11 अंक हासिल कर प्रभावित किया। उन्हें अल्टीमेट खो ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गुजरात के सुयश गारगेट को मैच के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का पुरस्कार मिला।

गुजरात जायंट्स ने अपने दो वजीर अक्षय भांगरे और अभिनंदन पाटिल को लेकर पावरप्ले के साथ मैच की शुरुआत की। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और इस टीम ने मुंबई खिलाड़ीज के पहले बैच को केवल दो मिनट और सात सेकंड में आउट कर दिया, जिसमें कप्तान विजय हजारे, रोहन कोरे और विसाग एस. शामिल थे।

रंजन और पोकार्डे ने दो विपक्षी डिफेंडरों को आउट करने के साथ, गुजरात जायंट्स ने कुल मिलाकर 10 डिफेंडरों को पकड़कर पहले सात मिनट में 25-0 की बढ़त बना ली।

दूसरी ओर, मुंबई खिलाड़ीज ने भी पावरप्ले के साथ अपने डिफेंस की शुरुआत की और पहले विपक्षी बैच को केवल एक मिनट और 30 सेकंड में आउट कर दिया। गजानन शेंगल ने इसमें से दो खिलाड़ियों को आउट किया। इसके बाद पोकार्डे और मारेप्पा ने शानदार पोल डाईव के साथ और फिर सालुंके ने बैच के अंतिम खिलाड़ी अक्षय भांगरे को पोल डाइव लगाकर आउट किया।

सालुंके ने चार डिफेंडर्स को आउट करके मुंबई खिलाड़ीज के लिए 11 अंक बटोरे, जिनमें से तीन शानदार डाइव शामिल थे। पारी के ब्रेक पर, स्कोर 27-27 था। जिसमें गार्गेट ने 2 मिनट और 30 सेकंड से अधिक समय मैट पर व्यतीत करके गुजरात के लिए डिफेंस में दो बोनस अंक अर्जित किए।

गुजरात जायंट्स ने दूसरी पारी की शुरुआत अधिक आक्रामकता के साथ की। इस टीम ने अपने स्कोर में प्रभावशाली 37 अंक जोड़े। नीलेश पाटिल ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। हालांकि मुंबई ने उबरने के प्रयास में अपना सब कुछ झोंक दिया लेकिन अंतिम सात मिनट में केवल 21 अंक ही हासिल करने में सफल रही। इसका कारण यह हुआ कि गुजरात जायंट्स ने लीग में मुंबई खिलाड़ीज के खिलाफ लगातार दूसरी जीत हासिल की।

Press Release

Quick Links

Edited by Narender
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications