साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में जीते गोल्ड मेडल

 साक्षी मलिक
साक्षी मलिक

राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में भारतीय रेसलर विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने गोल्ड मेडल जीते हैं। दोनों ने अपने भार वर्ग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सोना जीता। जालंधर में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। साक्षी ने 62 किलोग्राम भार कैटेगरी में हरियाणा की राधिका को 4-2 के अंतर से हरा दिया। दूसरी तरफ विनेश फोगाट ने 55 किलोग्राम कैटेगरी में हरियाणा की ही अंजू को 7-3 के बड़े अंतर से हरा दिया।

ख़ास बात यह है कि साक्षी मलिक और विनेश फोगाट दोनों ही इस प्रतियोगिता में रेलवे की तरफ से खेल रही हैं। साक्षी मलिक से राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक की उम्मीद पहले से ही थी। उनका विश्व कुश्ती में बड़ा नाम है और 2016 ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने के बाद यह नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है।

विनेश फोगाट भी कुश्ती में एक बड़ा नाम हैं। उनकी चचेरी बहनें गीता और बबीता ने कॉमनवेल्थ खेलों में मेडल जीते हैं, वहीँ विनेश ने कॉमनवेल्थ के अलावा एशियाई खेलों में भी गोल्ड जीता है और वे ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। भारतीय महिला रेसलिंग टीम टोक्यो में अगले साल होने वाले ओलम्पिक खेलों की तैयारी कर रही है, इन रेसलर्स से पदक जीतने की उम्मीद सभी फैन्स को रहेगी।

Edited by Naveen Sharma
App download animated image Get the free App now