भारत ने ओलंपिक के किस इवेंट में अभी तक जीते हैं सबसे ज्यादा मेडल? 1980 तक था एकछत्र राज!

Opening Ceremony - Beijing 2022 Winter Olympics Day 0
ओलंपिक में भारत का सबसे बेस्ट प्रदर्शन

India Best Sports In Olympics : ओलंपिक में भारत का इतिहास काफी पुराना है। नॉर्मन प्रिचर्ड ने आजादी से पहले भारत को ओलंपिक में पहला पदक दिलाया था। इसके बाद से लगातार भारतीय एथलीट्स और टीम ने ओलंपिक में पदक जीते हैं। भारत ने ओलंपिक में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस टोक्यो 2020 के दौरान दिया था, जब भारतीय एथलीट्स ने कुल मिलाकर 7 मेडल अपने नाम किए थे। अब हम बात करते हैं कि अभी तक के ओलंपिक के इतिहास में किस इवेंट में भारत ने सबसे ज्यादा मेडल अपने नाम किए हैं।

Ad

ओलंपिक इतिहास में भारत ने अभी तक सबसे ज्यादा मेडल हॉकी में जीता है। भारत ने हॉकी में कुल मिलाकर अभी तक 12 मेडल अपने नाम किए हैं। इसमें से टीम ने कुल 8 गोल्ड मेडल जीते थे। जबकि एक सिल्वर मेडल और 3 ब्रॉन्ज मेडल है।

भारत ने हॉकी में जीते थे लगातार 7 मेडल

एक समय था जब भारतीय हॉकी की तूती पूरी दुनिया में बोलती थी। भारत ने दो बार लगातार तीन स्वर्ण पदक हॉकी में अपने नाम किए थे। सबसे पहले 1928 से लेकर 1936 तक भारत ने लगातार तीन बार गोल्ड मेडल जीता था। फिर आजादी के बाद 1948 से लेकर 1956 तक स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय हॉकी टीम के नाम ओलंपिक में लगातार 7 बार पदक जीतने का रिकॉर्ड है। टीम ने 1948 से लेकर 1972 तक यह कारनामा किया था।

Ad

1980 के बाद भारतीय हॉकी का पतन हुआ शुरु

भारत ने हॉकी में आखिरी बार गोल्ड मेडल 1980 में जीता था लेकिन उसके बाद से भारतीय हॉकी का पतन शुरु हो गया। टीम लगातार असफल होने लगी। जिस हॉकी टीम ने लगातार 7 ओलंपिक मेडल जीते थे, वही भारतीय हॉकी 1980 के बाद 40 साल तक ओलंपिक में एक भी मेडल नहीं जीत पाई। टोक्यो 2020 में टीम ने कांस्य पदक जीतकर इस सूखे को खत्म किया।

एक बार फिर भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हॉकी टीम से इस बार भी काफी ज्यादा उम्मीदें होंगी। सभी देशवासी यही उम्मीद करेंगे कि पिछले परफॉर्मेंस को और बेहतर किया जाए और कम से कम फाइनल में जगह बनाई जाए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications