महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के कप्तानी पद से इस्तीफा दिया

महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया है। 30 दिसंबर 2014 को टेस्ट से संन्यास लेने वाले धोनी भारतीय वन-डे और टी20 टीम की कमान संभाल रहे थे। एमएस धोनी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को जानकारी दी है कि वह वन-डे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय प्रारूपों में भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं।

Ad

आईसीसी ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी, 'एमएस धोनी ने भारतीय वन-डे और टी20 टीम की कप्तानी से इस्तीफा दिया। उन्होंने 199 वन-डे तथा 72 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में टीम की कमान संभाली।' बहरहाल, धोनी ने वरिष्ठ चयन समिति को संदेश भेजा है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ 15 जनवरी से शुरू होने वाली वन-डे सीरीज और फिर तीन मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। बीसीसीआई के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहूल जोहरी ने कहा, 'हर भारतीय क्रिकेट फैन और बीसीसीआई की तरफ से मैं सभी प्रारूपों में भारतीय टीम की सफल कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी को उनके अतुलनीय योगदान के लिए धन्यवाद देता हूं। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने नई ऊंचाइयां तथा उपलब्धियां हासिल की जो भारतीय क्रिकेट में हमेशा के लिए याद रखी जाएगी।'

बीसीसीआई ने ट्वीट किया - महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ी। वह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वन-डे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। महेंद्र सिंह धोनी सबसे सफल भारतीय कप्तानों में से एक हैं। आईसीसी की तीनों ट्रॉफी (विश्व कप, वर्ल्ड टी20 और चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने वाले धोनी विश्व के पहले कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंची थी। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत की तरफ से 199 एकदिवसीय मैचों में कप्तानी की, जिसमें भारत को 110 मैचों में जीत मिली और भारत 74 मैच हारा। कप्तान के रूप में धोनी का व्‍यक्तिगत प्रदर्शन भी शानदार रहा। कप्तान के रूप में 199 मैच खेलते हुए धोनी ने करीब 54 के औसत से 6,633 रन बनाए, जिसमें छह शतक और 47 अर्धशतक शामिल हैं। अगर टी-20 मैचों की बात जाए तो धोनी दुनिया के सबसे सफल टी-20 कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 72 टी-20 मैच खेले और 41 मैचों में जीत मिली, जबकि भारत 28 मैच हारा। कप्तान के रूप में धोनी ने 73 मैचों में करीब 36 के औसत से 1112 रन बनाए।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications