खाली पेट खाएं टमाटर, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

खाली पेट खाएं टमाटर, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट खाएं टमाटर, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

टमाटर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि टमाटर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। टमाटर का सेवन वैसे तो किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन टमाटर का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। खाली पेट टमाटर का सेवन करने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा को भी लाभ पहुंचता है। खाली पेट टमाटर का सेवन करने कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि टमाटर में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-के पाया जाता है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, तांबा और नियासिन जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि खाली पेट टमाटर खाने के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट खाएं टमाटर, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Eating Tomato On An Empty Stomach In Hindi

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप खाली पेट टमाटर का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको खाली पेट टमाटर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

टमाटर में पोटेशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। खाली पेट टमाटर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

टमाटर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। खाली पेट टमाटर का सेवन करने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप खाली पेट टमाटर का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

टमाटर में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खाली पेट टमाटर का सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।

हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद

टमाटर कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों (Bones) और दांतों (Teeth) के लिए फायदेमंद होता है। खाली पेट टमाटर का सेवन करने से हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं और हड्डियों और दांतों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

टमाटर में एंटी डायबिटीक गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। खाली पेट टमाटर का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now