Rio Olympics 2016, Hockey: भारत ने आयरलैंड को 3-2 से हराया

भारत ने 2004 के बाद पहली बार ओलंपिक्स में जीत हासिल की है। भारत ने आयरलैंड को हराकर ग्रुप बी में जीत के साथ शुरुआत की है। भारत का अगला मैच 8 अगस्त को जर्मनी के खिलाफ है और वो मैच जीतना भारत के लिए जरुरी रहेगा। आज भारत के लिए रघुनाथ ने पहले क्वार्टर में गोल किया और उसके बाद रुपिंदर पाल सिंह ने दो गोल करके भारत को जीत की राह पर डाल दिया। ग्रुप का दूसरा मुकाबला अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स में बीच 3-3 से ड्रॉ रहा। चौथे क्वार्टर में भारत को 49वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर और यहाँ एक और गोल, रुपिंदर ने मैच का दूसरा गोल किया और भारत अब 3-1 से आगे। 53वें मिनट में आयरलैंड को पेनल्टी कॉर्नर और श्रीजेश का शानदार बचाव, एक और पेनल्टी कॉर्नर और एक और असफलता आयरलैंड के लिए। 55वें मिनट में आयरलैंड को यहाँ एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और यहाँ आयरलैंड का गोल, श्रीजेश चुके और आयरलैंड अब सिर्फ एक गोल से पीछे। 56वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर और यहाँ गोल से चुके आयरिश। मैच समाप्त और भारत ने यहाँ आयरलैंड को पहले ग्रुप मैच में 3-2 से हरा दिया है। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत हो चुकी है और भारत बढ़त को और ज्यादा करना चाहेगी। आयरलैंड की टीम यहाँ अपेक्षाकृत कमज़ोर है और भारत बड़ी जीत की कोशिश में होगी। सरदार सिंह भारत के लिए आज अपना 250वां मैच खेल रहे हैं। 36वें मिनट में आयरलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला है और एक और असफल प्रयास, भारत 2-0 से आगे। 40वें मिनट में गोल से चुके भारतीय खिलाड़ी और बढ़त अभी भी 2-0। 45वें मिनट में आयरलैंड को और यहाँ आख़िरकार भारत ने गोल खाया। जॉन जर्मेन में गोल किया आयरलैंड के लीये और तीसरे क्वार्टर के अंत में भारत 2-1 से आगे। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत हो चुकी है और आयरलैंड यहाँ वापसी करने की कोशिश करेगी। वहीँ दूसरी ओर विश्व नंबर 5 भारत यहाँ बढ़त को और ज्यादा करने की कोशिश करेगी। 22वें मिनट में भारत यहाँ एक गोल करने से चूका, निक्किन थिमैय्या की कोशिश को वहां रमनदीप गोल में तब्दील नहीं कर सके। आयरलैंड को 23वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर और यहाँ चुके गोल करने से आयरिश। 26वें मिनट में आयरलैंड को एक और पेनल्टी कॉर्नर और यहाँ फिर आयरलैंड चुका। भारत अभी भी 1-0 से आगे। 27वें मिनट में यहाँ भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला है और एक और गोल यहाँ भारत का, रुपिंदर पाल सिंह का पहला गोल। भारत अब 2-0 से आगे। दूसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर और यहाँ गोल नहीं हुआ। दूसरे क्वार्टर के अंत में भारत 2-0 से आगे। मैच के 15वें और पहले क्वार्टर के आखिरी लम्हों में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला है और आयरलैंड ने यहाँ बचाव कर लिया है। भारतीय टीम ने यहाँ रिव्यु लिया है और यहाँ भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला है। आयरलैंड का एक और बचाव और एक और पेनल्टी कॉर्नर भारत को। एक बार फिर गोल करने में असफल रही भारतीय टीम और यहाँ एक मिनट के अन्दर एक और पेनल्टी कॉर्नर। पहले क्वार्टर के अंत में भारत ने आख़िरकार रघुनाथ ने गोल कर दिया है और आयरलैंड के ऊपर 1-0 की बढ़त। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने गोल करने के प्रयास किये हैं लेकिन अभी तक कोई टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई है।

मैच शुरू हो चुका है और मैच में 15-15 मिनट के 4 क्वार्टर में होने वाला है। शुरूआती समय में भारत ने गेंद पर कब्ज़ा किया है लेकिन आयरलैंड ने अभी तक उन्हें गोल करने का मौका नहीं दिया है।

स्पोर्ट्सकीड़ा के लाइव हॉकी अपडेट में और रियो ओलंपिक्स में आज भारत का हॉकी में पहला मुकाबला है और उनका सामना आयरलैंड से है। भारत के ग्रुप में आयरलैंड के अलावा जर्मनी, कनाडा, नीदरलैंड्स और अर्जेंटीना हैं। इसलिए आज आयरलैंड के खिलाफ भारत को जीतना जरुरी है। ग्रुप बी से अगर भारत को अगले राउंड में जाना है तो उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।