Rio Olympics 2016, India, Women's Hockey: ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को 3-0 से हराया

ग्रुप बी में भारत को कल जापान के साथ ड्रॉ खेलने के बाद आज ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के साथ ही ग्रेट ब्रिटेन की टीम क्वार्टरफाइनल में पहुँच चुकी है। भारतीय टीम अगले मैच में 10 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी और इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया लगातार दो मैच हार चुकी है और इस चीज़ का भारतीय टीम फायदा उठाना चाहेगी। भारत को इस ग्रुप में यूएसए और अर्जेंटीना के खिलाफ भी खेलना है और ऐसे में भारत के लिए क्वार्टर फाइनल का रास्ता कठिन है। चौथे क्वार्टर के शुरूआती पांच मिनटों में भारत ने दो पेनल्टी कॉर्नर गंवाए और स्कोर अभी भी 3-0 से ग्रेट ब्रिटेन के पक्ष में। मैच में अब सिर्फ सात मिनट बचे हैं और अब यहाँ भारत को कोई चमत्कार दिखाना होगा। चौथे क्वार्टर में हालाँकि भारत ने यहाँ अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन फिर भी हार बचाना मुश्किल है। चौथा क्वार्टर समाप्त और यहाँ ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को 3-0 से हरा दिया है। तीसरे क्वार्टर के 33वें मिनट में ग्रेट ब्रिटेन का एक और गोल और अब भारत 0-3 से पीछे। एलेक्स डैन्सन ने यहाँ गोल किया और अब भारत की परिस्थिति खराब। 38वें मिनट में ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस बार चुके। एक और पेनल्टी कॉर्नर को यहाँ ग्रेट ब्रिटेन गोल में तब्दील नहीं कर पाई। 40वें मिनट में भारतीय कप्तान सुशीला चानू का सफल वीडियो रेफेरल। तीसरा क्वार्टर भी समाप्त और ग्रेट ब्रिटेन अब 3-0 से आगे‪। आखिरी क्वार्टर में अब भारत की वापसी मुश्किल। दूसरे क्वार्टर में भी शुरूआती 5 मिनट में अभी तक कोई भी गोल नहीं हुआ है और भारतीय टीम ने यहाँ अपने से कहीं ज्यादा मजबूत ग्रेट ब्रिटेन को गोल का कोई मौका नहीं दिया है। 25वें मिनट में आख़िरकार ग्रेट ब्रिटेन ने पहला गोल किया और भारत अब यहाँ इस मैच में पीछे। जिजेल हेन्सली ने यहाँ गोल किया। 27वें मिनट में ग्रेट ब्रिटेन का यहाँ दूसरा गोल और भारत अब काफी दबाव में। निकोला वाइट ने यहाँ गोल किया। दूसरे क्वार्टर के बाद ग्रेट ब्रिटेन को 2-0 की महत्वपूर्ण बढ़त और अब भारत को यहाँ शानदार खेल दिखाते हुए वापसी करनी होगी। मैच शुरू हो चुका है और पहले क्वार्टर के शुरूआती मिनटों में दोनों टीमों ने अटैक किया है लेकिन अभी तक कोई गोल नहीं। पहले 5 मिनट में भारतीय टीम का डिफेन्स काफी बढ़िया रहा है और ग्रेट ब्रिटेन को गोल का मौका नहीं दिया है। 10 मिनट का खेल हो चुका है और अभी तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई है। 13वें मिनट में ग्रेट ब्रिटेन का असफल वीडियो रेफेरल। पहले क्वार्टर के अंत में दोनों टीमें 0-0 से बराबर। नमस्कार स्वागत है आपका स्पोर्ट्सकीड़ा लाइव अपडेट में और आज भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना मजबूत ग्रेट ब्रिटेन से है। कल पहले मैच में जापान के साथ ड्रॉ खेलने के बाद आज भारतीय महिला टीम एक और बढ़िया प्रदर्शन करना चाहेंगी। भारत के ग्रुप में ग्रेट ब्रिटेन काफी कठिन टीम है है उनके खिलाफ अगर टीम ड्रॉ भी खेलती है तो ये काफी अच्छा होगा।

कुछ ही देर में मैच शुरू होने वाला है और हम पल-पल की खबरों के साथ आपके सामने हाज़िर रहेंगे।