WWE WrestleMania 40 में CM Punk की एंट्री का हुआ ऐलान, वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में इस रोल के साथ मचाएंगे बवाल 

WWE Raw में हुआ शानदार सैगमेंट
WWE Raw में सीएम पंक ने किया बड़ा ऐलान

CM Punk: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। अपने होमटाउन शिकागो में सीएम पंक (CM Punk) ने धमाकेदार वापसी कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया। रेसलमेनिया (WrestleMania) 40 में भी अब पंक नज़र आएंगे और उन्होंने खुद बड़ा ऐलान किया। उनका रोल साल के सबसे बड़े इवेंट के लिए निर्धारित कर दिया गया है।

पिछले कुछ समय से ये बात चल रही थी कि WrestleMania 40 में पंक का क्या रोल रहेगा। इस मेगा इवेंट में सैथ रॉलिंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। सीएम पंक इस मैच के दौरान स्पेशल गेस्ट कमेंटेटर के रूप में नज़र आएंगे। Raw के एपिसोड में ये बात तय हो गई है।

WWE Raw के एपिसोड में सीएम पंक ने धमाकेदार एंट्री की। फैंस ने उन्हें शानदार अंदाज में चीयर किया। पंक ने कहा कि उनकी चोट अभी सही नहीं हुई लेकिन वो WrestleMania 40 का हिस्सा जरूर बनेंगे। उन्होंने मेनिया को होस्ट करने के लिए मना कर दिया। पंक ने इसके बाद कहा कि जल्द ही उनकी मुलाकात रोमन रेंस के साथ भी होगी।

पंक ने इसके बाद सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर के बारे में बात की। उन्होंने मैकइंटायर को रिंग में बुलाया। ड्रू आए और उन्होंने पंक की बेइज्जती की। साथ ही साथ उनकी इंजरी को लेकर भी बयान दिया। ड्रू ने पंक से कहा कि आप मेनिया में कमेंट्री टीम का हिस्सा बनकर उन्हें वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल जीतते हुए देख सकते हैं। सैथ रॉलिंस ने इसके बाद एंट्री की। रॉलिंस ने कहा कि पंक उनके मैच में गेस्ट रेफरी की भूमिका नहीं निभा सकते हैं क्योंकि उनके हाथ में चोट लगी है।

रॉलिंस ने फिर कहा कि पंक को मैं कमेंट्री पर देखना पसंद करेंगे क्योंकि वो उनकी जीत के बारे में बात कर रहे होंगे। इसके बाद पंक ने खुद कह दिया कि वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच के दौरान कमेंट्री करेंगे और मुकाबले को मजेदार बनाने की कोशिश करेंगे।

क्या WWE WrestleMania 40 में सैथ रॉलिंस अपने टाइटल को रिटेन कर पाएंगे?

WrestleMania 40 नाईट 2 में सैथ रॉलिंस अपने टाइटल को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। मैकइंटायर इस समय एक अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। देखना होगा कि वो सैथ को हराकर चैंपियन बनेंगे या नहीं। उधर अब रिंग के बाहर कमेंट्री टेबल पर पंक भी नजर आएंगे तो कुछ ना कुछ बवाल जरूर होगा।

रॉलिंस को WrestleMania 40 में सिर्फ ड्रू मैकइंटायर का सामना नहीं करना है, बल्कि नाईट 1 में वो कोडी रोड्स के साथ टीम बनाकर रोमन रेंस और द रॉक का सामना करेंगे।

Quick Links