• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • अर्जुन अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स की लिस्ट 
युवराज सिंह को 2012 में मिला था यह अवॉर्ड

अर्जुन अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स की लिस्ट 

स्पोर्ट्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल मंत्रालय द्वारा अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। इस अवॉर्ड की शुरुआत 1961 में हुई थी और इसमें खिलाड़ी को ईनाम स्वरूप 5 लाख रुपये और अर्जुन का स्टेचू दिया जाता है। अलग-अलग खेलों में अच्छा करने वाले खिलाड़ियों को यह अवॉर्ड दिया जाता है।

Ad

2020 के लिए भी अभी तक दूती चंद (एथलेटक्स), मनीष कौशिक (बॉक्सिंग), हरमनप्रीत सिंह (हॉकी), मनू भाकर (शूटिंग), समीर वर्मा (बैडमिंटन), दीपक पूनिया (रेसलिंग) समेत अलग-अलग खेलों से कई खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। बीसीसीआई ने भी शिखर धवन, इशांत शर्मा और दीप्ति शर्मा के रूप में तीन क्रिकेटर्स को इस प्रसिद्ध अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है।

Ad

इससे पहले भी 1961 से लेकर 2019 तक 55 क्रिकेटर्स को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 2009 से हर साल किसी न किसी क्रिकेटर को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है।

Ad

आइए नजर डालते हैं अर्जुन अवॉर्ड जीतने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट पर:

Ad

(1961-1989)

Ad
कपिल देव को 1979 में मिला था यह अवॉर्ड
Ad

1- सलीम दुर्रानी (1961)

Ad

2- मंसूर अली खान पटौदी (1964)

Ad

3- विजय मांजरेकर (1965)

4- चंदू बोर्डे (1966)

5- अजीत वाडेकर (1967)

6- ईरापल्ली प्रसन्ना (1968)

7- बिशन सिंह बेदी (1969)

8- दिलीप सरदेसाई (1970)

9- श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन (1971)

10- एकनाथ सोलकर (1972)

11- बीएस चंद्रशेखर (1972)

12- अंजन भट्टाचार्जी (1974)

13- सुनील गावस्कर (1975)

14- शांता रंगास्वामी (1976)

15- गुंडप्पा विश्वनाथ (1977-78)

16- कपिल देव (1979-80)

17- चेतन चौहान (1980-81)

18- सैयद किरमानी (1980-81)

19- दिलीप वेंगसरकर (1981)

20- मोहिंदर अमरनाथ (1982)

21- डायना एडुल्जी (1983)

22- रवि शास्त्री (1984)

23- शुभांगी कुलकर्णी (1985)

24- मोहम्मद अजहरुद्दीन (1986)

25- संध्या अग्रवाल (1986)

26- मदन लाल (1987)

(1993-2005)

वीरेंदर सहवाग
Ad

1- मनोज प्रभाकर (1993)

2- किरन मोरे (1994)

3- सचिन तेंदुलकर (1995)

4- अनिल कुंबले (1996)

5- जवागल श्रीनाथ (1997)

6- अजय जडेजा (1997)

7- सौरव गांगुली (1997)

8- राहुल द्रविड़ (1998)

9- नयन मोंगिया (1998)

10- वेंकटेश प्रसाद (2000)

11- वीवीएस लक्ष्मण (2001)

12- वीरेंदर सहवाग (2002)

13- हरभजन सिंह (2003)

14- मिताली राज (2003)

15- अंजू जैन (2005)

2006-2019

विराट कोहली
Ad

1- अंजुम चोपड़ा (2006)

2- गौतम गंभीर (2009)

3- झूलन गोस्वामी (2010)

4- जहीर खान (2011)

5- युवराज सिंह (2012)

6- विराट कोहली (2013)

7- रविचंद्रन अश्विन (2014)

8- रोहित शर्मा (2015)

9- अजिंक्य रहाणे (2016)

10- चेतेश्वर पुजारा (2017)

11- हरमनप्रीत कौर (2017)

12- स्मृति मंधाना (2018)

13- पूनम यादव (2018)

14- रविंद्र जडेजा (2019)

Ad
Edited by
मयंक मेहता
 
See more
More from Sportskeeda