• Sports News
  • Hindi Kabaddi News
  • Pro Kabaddi 2023-24
  • PKL 10: Pro Kabaddi 2023 में पहला मैच टाई होने के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप रेडर्स और डिफेंडर्स 
PKL 10 में कौन सी टीम है किस स्थान पर? (Photo: Pro Kabaddi League)

PKL 10: Pro Kabaddi 2023 में पहला मैच टाई होने के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप रेडर्स और डिफेंडर्स 

PKL 10: प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) के 10वें सीजन (PKL 10) में 7 दिसंबर को दो मुकाबले खेले गए थे। बंगाल वॉरियर्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच रोमांचक मुकाबला टाई हुआ। इसके अलावा पटना पाइरेट्स ने घरेलू टीम गुजरात जायंट्स को हराते हुए उनकी विनिंग स्ट्रीक को तोड़ा।

Expand Tweet
Ad

इन दोनों मैचों के बाद PKL 10 के पॉइंट्स टेबल में फेरबदल देखने को मिला। एक तरफ गुजरात जायंट्स अभी भी पहले स्थान पर हैं, तो पटना पाइरेट्स दूसरे, बंगाल वॉरियर्स तीसरे और जयपुर पिंक पैंथर्स आठवें स्थान पर आ गई है। इन मैचों में दो रेडर्स ने सुपर 10 लगाए और एक डिफेंडर ने हाई 5 लगाया।

जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से भवानी राजपूत और गुजरात जायंट्स की तरफ से राकेश ने सुपर 10 लगाया। इसके अलावा डिफेंस में गुजरात की तरफ से सोमबीर ने हाई 5 लगाया। इस समय सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स गुजरात जायंट्स के सोनू और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स गुजरात के सोमबीर के हैं। आइए नज़र डालते हैं PKL 10 के 11वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप रेडर्स और डिफेंडर्स पर।

PKL 10 का 11वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

Ad

1- गुजरात जायंट्स: 4 मैचों के बाद 16 पॉइंट्स

2- पटना पाइरेट्स: 2 मैचों के बाद 10 पॉइंट्स

Ad

3- बंगाल वॉरियर्स: 2 मैचों के बाद 8 पॉइंट्स

4- यूपी योद्धाज: 2 मैचों के बाद 6 पॉइंट्स

5- यू मुंबा: 2 मैचों के बाद 6 पॉइंट्स

6- तमिल थलाइवाज: एक मैच के बाद 5 पॉइंट्स

Ad

7- पुनेरी पलटन: एक मैच के बाद 5 पॉइंट्स

8- जयपुर पिंक पैंथर्स: दो मैच के बाद 4 पॉइंट्स

9- बेंगलुरु बुल्स: दो मैचों के बाद दो पॉइंट्स

10- तेलुगु टाइटंस: दो मैचों के बाद एक पॉइंट

11: दबंग दिल्ली केसी: एक मैच के बाद 0 पॉइंट

12- हरियाणा स्टीलर्स: एक मैच के बाद 0 पॉइंट

Expand Tweet
Ad

Pro Kabaddi League 2023 के 11 मैचों के बाद टॉप 5 रेडर्स?

1- सोनू जागलान (गुजरात जायंट्स): 33 रेड पॉइंट्स

2- राकेश (गुजरात जायंट्स): 26 रेड पॉइंट्स

3- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स): 23 रेड पॉइंट्स

4- पवन सेहरावत (तेलुगु टाइटंस): 21 रेड पॉइंट्स

5- सुरेंदर गिल (यूपी योद्धाज): 20 रेड पॉइंट्स


Pro Kabaddi League 2023 के 11 मैचों के बाद टॉप 5 डिफेंडर्स

1- सोमबीर (गुजरात जायंट्स): 13 टैकल पॉइंट्स

2- सुमित सांगवान (यूपी योद्धाज): 10 टैकल पॉइंट्स

3- अंकित (पटना पाइरेट्स): 9 टैकल पॉइंट्स

4- नीरज कुमार (पटना पाइरेट्स): 8 टैकल पॉइंट्स

5- फज़ल अत्राचली (गुजरात जायंट्स): 8 टैकल पॉइंट्स

Ad
Edited by
मयंक मेहता
 
See more
More from Sportskeeda