• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • 3 बड़ी चीज़ें जो 2019 में WWE को जरूर करनी चाहिए

3 बड़ी चीज़ें जो 2019 में WWE को जरूर करनी चाहिए

साल 2018 WWE के लिए एक बड़ा साल था। यह एक ऐसा साल था, जिसमें कंपनी ने कुछ बड़े बदलाव किए। सबसे पहले 205 लाइव डिवीजन को नयापन दिया गया और बुकिंग को पूरी तरह से प्रभावशाली मैचों और अच्छी स्टोरीलाइन के साथ जोड़ा गया।

Ad

यह सही मायनों में विमेंस रैसलरों का साल था क्योंकि इस साल पहली विमेंस रॉयल रंबल और पहली बार ही विमेंस पे-पर-व्यू एवोल्यूशन का आयोजन भी किया गया। आर्थिक नजरिए से WWE के लिए आने वाला साल काफी महत्वपूर्ण है, जो कि आने वाले सालों में WWE को प्रभावित करेगा। फॉक्स स्टार के साथ उनका नया कॉन्ट्रेक्ट भी काफी मायने रखने वाला है।

Ad

ऐसे में यहां एक नजर डाली जाए, उन चीजों पर जो साल 2019 में WWE में होनी चाहिए।

Ad

#3 ड्रू मैकइन्टायर (अगले यूनिवर्सल चैंपियन)

Ad
Ad

ड्रू मैकइंटायर वर्तमान में WWE के सबसे अच्छे हील्स में से एक है। पहले वो डॉल्फ जिगलर के साथ थे। उन्होंने जिगलर के साथ मिलकर अच्छ काम किया और WWE मैनेजमेंट के बीच खुद की जगह को पुख्ता किया।

Ad

मैकइंटायर WWE रॉ के सबसे अच्छे रैसलरों में से एक हैं, हालांकि उन्हें अभी तक यूनिवर्सल खिताब हासिल नहीं हुआ है। उनकी रैसलिंग को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्हें सिर्फ मेन टाइटल के लिए प्रतिस्पर्धा ही नहीं करनी चाहिए, बल्कि इसे जीतना भी चाहिए।

Ad

उनकी जिगलर के साथ टीम टूट गई और अब वह एक यूनिवर्सल खिताब को जीतने के लिए अपने कदम आगे बढ़ा सकते हैं। साथ ही वह इस खिताब के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं। मैकइंटायर, लैश्ले और बैरन कॉर्बिन की जोड़ी रॉ में एकदम सही है। ऐसे में टाइटल के लिए उनका लड़ना देखने लायक हो सकता है।

Ad

#2 NXT की भी एक टीवी डील होनी चाहिए

बहुत लंबे समय से NXT एक अलग ब्रांड के रूप में बहुत आगे निकल गया है। और कई सालों से NXT ने शानदार शो दिए हैं। रैसलिंग के मामले में WWE के मेन रोस्टर की तुलना में NXT में बेहतर चीजें देखने को मिलती हैं।

Ad

WWE NXT बेहद शानदार शो है और ऐसे में उनके लिए एक टीवी कॉन्ट्रैक्ट हासिल करना मुश्किल नहीं होगा। सर्वाइवर सीरीज़ जैसे इवेंट में मेन रोस्टर और NXT रैसलरों के बीच मैच कराए जा सकते हैं, जोकि काफी शानदार साबित होंगे।

ये सोचने में बहुत ही रोमांचक है और यह कुछ ऐसा है जो WWE को 2019 में करना चाहिए। ऐसे में नए साल 2019 में WWE में जल्द ही ये बदलाव भी देखा जा सकता है और इनमें नए साल में ये बदलाव हो सकते हैं। WWE की एक बड़ी कोशिश NXT को कंपनी के बड़े ब्रांड के रूप में स्थापित करा सकती है।

#1 स्मैकडाउन लाइव में सुधार

Ad

स्मैकडाउन लाइव को USA नेटवर्क से हटकर एक नया घर मिल गया है। अब स्मैकडाउन के पास ए-शो बनने का पूरा मौका बन सकता है। स्मैकडाउन लाइव 1 अक्टूबर, 2019 से पूरी तरह से एक अलग नेटवर्क पर होंगे, क्योंकि फॉक्स नेटवर्क ने स्मैकडाउन के ब्रॉडकास्ट राइट्स खरीद लिए हैं। और ऐसा करके वो सुनिश्चित कर रहा है कि स्मैकडाउन को एक नया रूप मिल जाएगा।

सबसे जरूरी, शो 3 घंटों का होने की संभावना है। जिसका मतलब यह है कि प्रोडक्ट में सुधार लाने के लिए कई चीजों में आसानी से बदलाव करेंगे। जिससे शो की क्वालिटी में काफी इजाफा हो सकती है।

कंपनी को ब्लू ब्रांड को फिर से बदलना चाहिए ताकी दर्शकों में बोरियत न हो। चीजों को फ्रेश रखकर लोगों को इसके लिए एक्साइटेड किया जा सकता है। ऐसे में साल 2019 में इस मुद्दे पर भी जोर रहेगा।

लेखक: ऋषि

अनुवादक: हिमांशु कोठारी

Ad
Edited by
विजय शर्मा
 
See more
More from Sportskeeda