• Sports News
  • WWE
  • 3 बड़े सुपरस्टार्स जिनका करियर WWE में आने के बाद बेकार हो गया

3 बड़े सुपरस्टार्स जिनका करियर WWE में आने के बाद बेकार हो गया

प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में WWE का बहुत बड़ा नाम है। ये सबसे बड़ी कंपनी इस समय है। विंस मैकमैहन ने इस कंपनी को ऊंचाईयों तक ले जाने में बहुत मेहनत की है। दुनिया का हर रेसलर यहां पर आकर परफॉर्म करना चाहता है। कई सुपरस्टार्स ने बाहर बहुत काम किया लेकिन WWE के अंदर आकर ही उन्हें बड़ी सफलता मिली। लेकिन कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स रहे जिनका करियर WWE में आने के बाद बेकार हो गया।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE के 10 सबसे अमीर सुपरस्टार्स

Ad

रॉबर्ट रूड

Ad
Ad

रॉबर्ट रूड का पहले नाम बॉबी रूड था। इनका करियर WWE में आने से पहले बहुत अच्छा था। जब रूड ने WWE के मेन रोस्टर में कदम रखा था तो सभी ने सोचा था कि इन्हें पुश मिलेगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इम्पैक्ट रेसलिंग में रूड ने काफी अच्छा नाम कमाया। लेकिन WWE में अभी तक वो बुरी तरह नाकाम रहे हैं। NXT में भी रूड ने अपने काम से सभी को प्रभावित किया। शुरूआत में फेस के तौर पर मेन रोस्टर में रूड ने काम किया लेकिन बिल्कुल भी वो आगे नहीं बढ़ पाए। फैंस का समर्थन भी रूड के पास था लेकिन उन्हें पुश नहीं मिल पाया। फिलहाल तो उनका करियर अधर में लटका हुआ है और आगे उन्हें पुश मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

Ad

समोआ जो

Ad
Ad

समोआ जो का टैलेंट WWE यूनिवर्स को पता है। WWE में आने से पहले रेसलिंग की दुनिया में समोआ जो अपना परचम लहरा चुके थे। कई सालों तक TNA में समोआ जो ने काम किया और काफी अच्छी परफॉर्मेंस दी, इसके बाद WWE ने उन्हें साइन किया। NXT में दमदार प्रदर्शन के बाद उन्हें मेन रोस्टर में एंट्री मिली। रॉ में जब समोआ जो आए तो शुरूआत में पुश दिया गया लेकिन वो फायदा नहीं उठा पाए। कुछ बड़े सुपरस्टार्स के साथ जो का मुकाबला जरूर हुआ लेकिन फायदा कुछ भी नहीं हुआ। पिछले कुछ समय से समोआ जो इंजरी से जूझ रहे हैं। वो इस समय कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: 6 WWE सुपरस्टार्स जो बहुत कम उम्र में रिटायर हुए

नाकामुरा

WWE में जो सफलता नाकामुरा को मिलनी चाहिए थी वो उन्हें नहीं मिल पाई। हालांकि इसमें कहीं ना कहीं नाकामुरा की गलती भी रही है। मेन रोस्टर में जब नाकामुरा आए तो जबरदस्त पुश उन्हें दिया गया था। रॉयल रंबल विजेता भी वो बने। लेकिन आगे इसका फायदा बिल्कुल भी वो नहीं उठा पाए। मिड कार्ड डिवीजन में ही इस समय वो काम कर रहे हैं। WWE में आने से पहले नाकामुरा के मैचों पर नजर डालें तो उनके जबरदस्त और ऐतिहासिक मैच रहे हैं। लेकिन WWE में अभी तक वो अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। यहां उनका करियर बेकार हो गया है।

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda