• Sports News
  • WWE
  • 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें आप नहीं जानते वो दूसरे स्पोर्ट्स में भी काफी अच्छा कर चुके हैं
WWE

5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें आप नहीं जानते वो दूसरे स्पोर्ट्स में भी काफी अच्छा कर चुके हैं

WWE को प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी माना जाता है। यहां पर कई सारे सुपरस्टार्स ने अपने टैलेंट से नाम और और पैसा कमाया है। WWE ने आने से सुपरस्टार को अच्छा पैसा और पहचान मिलती हैं। इसके बावजूद सुपरस्टार्स के लिए WWE में आने की राह आसान नहीं होती।

Ad

WWE में मौजूद हर एक सुपरस्टार मेहनत और संघर्ष के बाद कंपनी का हिस्सा बनता है। कंपनी में कई सारे सुपरस्टार्स है जो शुरुआत में प्रोफेशनल रेसलिंग का हिस्सा नहीं थे और उनका WWE में काम करने का लक्ष्य नहीं था। इसके बावजूद अंत में वो WWE में हाथ आजमाने के लिए आए और सफलता हासिल की।

Ad

ये भी पढ़ें:- 5 बड़े सुपरस्टार्स जिनका WWE में भविष्य अभी संदेह में है

Ad

कुछ ऐसे सुपरस्टार्स है जो WWE में आने पहले अन्य खेलों का हिस्सा रह चुके थे। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जो WWE में आने से पहले अन्य खेलों में हाथ आजमा चुके हैं।

Ad

5- WWE दिग्गज कर्ट एंगल (एमेच्योर रेसलर)

Ad
Ad

कर्ट एंगल को WWE इतिहास का सबसे शानदार सुपरस्टार कहा जा सकता है। उन्होंने WWE और प्रोफेशनल रेसलिंग में काफी ज्यादा नाम कमाया है। साथ ही कई सारी चैंपियनशिप जीती हैं। एंगल ने WWE में 2002 में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद से वो काफी ज्यादा सफल रहे। खैर, WWE में आने से पहले वो एक प्रसिद्ध एमेच्योर रेसलर थे।

Ad

वो कुश्ती लड़ते थे और उन्होंने अमेरिका को टूटी हुई गर्दन के साथ ओलम्पिक गोल्ड मेडल जीताया था। खैर, इसके बाद उन्होंने इस खेल को छोड़ने का निर्णय लिया और प्रोफेशनल रेसलिंग में कदम रखा। उस समय कई लोगों का मानना था कि वो अलग रेसलिंग स्टाइल की वजह से सफल नहीं होंगे।

Ad

इसके बावजूद उन्होंने अपनी स्किल्स सुधारी और रेसलिंग मशीन का नाम हासिल किया। उन्होंने दोनों ही तरह की रेसलिंग में सफलता हासिल की। अमेरिका में उन्हें इसके चलते काफी ज्यादा रिस्पेक्ट दी जाती हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जो सभी को चौंकाते हुए WWE छोड़कर गए और वापसी करने से इनकार कर दिया

Ad

4- रोन सिमंस (फुटबॉल)

Ad

रोन सिमंस काफी कम ऐसे WWE सुपरस्टार्स में से एक है जो अन्य खेल में भी जबरदस्त सफलता हासिल कर चुके हैं। WWE और WCW में उनके प्रदर्शन से हर कोई परिचित है और वो अभी भी WWE में खास मौकों पर नजर आते हैं।

रोन ने 1977 में फुटबॉल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो NFL और USFL में भी सफल रहे। 1986 में उन्होंने प्रोफेशनल रेसलिंग में हाथ आजमाने का निर्णय लिया। रोन दोनों ही खेलों में सफल रहे थे।

3- शार्लेट फ्लेयर (वॉलीबॉल)

Ad

शार्लेट फ्लेयर को विमेंस रेसलिंग इतिहास की सबसे बेहतर सुपरस्टार कहा जाएगा। उन्होंने प्रोफेशनल रेसलिंग में विमेंस डिवीजन का कद बढ़ाया है। WWE में उन्हें जबरदस्त सफलता मिली है। इसके बावजूद वो पहले वॉलीबॉल में हाथ आजमा चुकी हैं।

शार्लेट फ्लेयर ने वॉलीबॉल में अपने स्कूल के समय में हाथ आजमाया था। इसमें वो सफल भी रही थीं जहां उन्होंने दो NCHSAA 4 A-State चैंपियनशिप जीती थीं। खैर, बाद में उन्होंने प्रोफेशनल रेसलर बनने का निर्णय लिया और उनके लिए ये फायदेमंद साबित हुआ। वो इस समय WWE का मुख्य हिस्सा है।

2- मार्क हेनरी (पावरलिफ्टिंग)

Ad

मार्क हेनरी ने WWE में जबरदस्त सफलता हासिल की हैं। उन्हें WWE में "वर्ल्डस मोस्ट स्ट्रॉन्गेस्ट मैन" कहा जाता है। खैर, वो इसे साबित भी कर चुके हैं। दरअसल, उनके नाम WDFPF में पावरलिफ्टिंग में कई सारे रिकॉर्ड है।

उन्होंने 1995 और 1997 में USAPL नेशनल चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। साथ ही वो ओलम्पिक गेम्स का भी हिस्सा रहे हैं। मार्क ने इसके बाद WWE में कदम रखा और यहां भी वो सफल रहे। उन्होंने WWE में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप, ECW चैंपियनशिप समेत अन्य टाइटल्स पर कब्जा किया है।

1- द रॉक (फुटबॉल)

Ad

द रॉक को WWE के सबसे शानदार रेसलर्स में से एक कहा जा सकता है। उनके पास शुरुआत से ही जबरदस्त टैलेंट रहा है। दरअसल, वो पहले प्रोफेशनल फुटबॉलर रहे हैं। उन्होंने यहां अच्छी सफलता हासिल की थी लेकिन चोट की वजह से उन्हें रिटायर होना पड़ा।

इसके बाद उन्होंने WWE में कदम रखा और इसमें वो सफल रहे। उन्होंने यहां रेसलमेनिया मेन इवेंट किये और कई सारी चैंपियनशिप जीती। बाद में उन्होंने हॉलीवुड में भी हाथ आजमाया और यहां पर उन्होंने सबसे बड़ा नाम बनाया। वो इस समय भी ढेरों फिल्में कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 कारण क्यों रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े विलन है

Ad
Edited by
Ujjaval Palanpure
 
See more
More from Sportskeeda