• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • WWE Raw इतिहास के 5 ऐसे एपिसोड जिसके कारण फैंस की आंखें नम हो गई

WWE Raw इतिहास के 5 ऐसे एपिसोड जिसके कारण फैंस की आंखें नम हो गई

इस हफ्ते हुई नाइट रॉ ने सभी फैंस पूरी तरह से हैरान कर दिया जब रोमन रेंस ने शो की शुरूआत में अपनी घातक बीमारी का जिक्र किया। रोमन रेंस बताया कि वह ल्यूकीमिया बीमारी (एक तरह का ब्लड कैंसर) से पीड़ित हैं। इसके बाद रोमन रेंस फैंस का शुक्रिया अदा और अपना यूनिवर्सल टाइटल छोड़ कर WWE से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया।

Ad

रोमन रेंस का इस तरह से जाना फैंस के लिए वाकई एक दुखद पल था। फैंस रोमन रेंस को कितना पसंद करते हैं इस बात का अंदाजा आप ऐसे ही लगा सकते हैं कि जैसे ही रोमन रेंस ने अपनी बीमारी के बारे में फैंस को बताया कई फैंस यह सुनकर रोने लगे। वाकई यह रॉ के इतिहास में सबसे भावुक कर देने वाला एपिसोड था।

Ad

मंडे नाइट रॉ में ऐसे कई एपिसोड देखने को मिले है जब फैंस की आंखों में आंसू देखने को मिले। यह ऐसे एपिसोड थे जिसने एरीना में मौजूद लगभग हर फैंस को भावुक कर दिया। इसी कड़ी में आज हम बात करने जा रहे हैं WWE के इतिहास में रॉ के ऐसे 5 एपिसोड जिसने फैंस की आंखों में आंसू ला दिए।

Ad

डेनियल ब्रायन का रिटायरमेंट

Ad
Ad

8 फरवरी 2016 हुए मंडे नाइट रॉ के एपिसोड में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक डेनियल ब्रायन ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। डेनियल ब्रायन को WWE की मेडिकल टीम ने इस बात की जानकारी दी कि वह अब अपनी चोट के कारण रिंग में मुकाबला नहीं कर सकते हैं।

Ad

साल 2014 में चोट के बाद वापसी करने के बाद डेनियल का एक बार फिर से चोट का सामना फैंस और खुद डेनियल के लिए भी काफी काफी दुखद पल था।

Ad

रैसलमेनिया 30 से कुछ महीने पहले एक बार फिर उनका चोटिल होना फैंस के लिए काफी निराशाजनक था। 8 फरवरी को हुए रॉ के एपिसोड में डेनियल ब्रायन ने रिंग आकर फैंस के सामने रिटायरमेंट ले ली। डेनियल ने जैसे ही रिटायरमेंट की घोषणा की वैसे ही एरीना में मौजूद कई फैंस की आंखों में आंसू आ गए।

Ad

WWE की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

मिक फोली का WWE चैंपियनशिप जीतना

Ad

रॉ में कई ऐसे भावुक पल देखने को मिले हैं जब सुपरस्टार पहली बार कोई टाइटल जीतता है। लेकिन मिक फोली के टाइटल जीतने ने फैंस को सबसे ज्यादा भावुक कर दिया। साल 1999 में मंडे नाइट रॉ में मिक फोली ने द रॉक को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी। यह मिक फोली के करियर का सबसे यादगार पल था।

मिक फोली ने खुद इस बात का जिक्र किया है कि पहली बार WWE चैंपियन बनना उनके करियर की सबसे शानदार चीजों में से एक चीज थी। 4 जनवरी 1999 को हुए मंडे नाइट रॉ के एपिसोड में जैसे ही मिक फोली ने अपने नाम टाइटल किया वैसे ही एरीना में मौजूद सभी फैंस उनके नाम का चैंट कर उन्हें चीयर करने लगे।

Ad

मिक फोली को WWE चैंपियन बनते देख एरीना में मौजूद कई फैंस की आंखों में खुशी के आंसू थे। WWE के इतिहास में रॉ के इस शानदार एपिसोड को फैंस शायद कभी भुला पाएं।

Ad

रिक फ्लेयर का रिटायरमेंट

WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार रिक फ्लेयर की रिटायमेंट ने कई फैंस को रूला दिया। प्रोफेशनल रैसलिंग के सबसे बड़े दिग्गज कहे जाने वाले रिक फ्लेयर की WWE से विदाई ने सभी फैंस को भावुक कर दिया था। अपने करियर में 16 बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुके रिक फ्लेयर ने रैसलमेनिया 24 में शॉन माइकल्स के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला लड़ा।

Ad

इस मुकाबले में हार के साथ ही रिक फ्लेयर ने रैसलिंग से रिटायरमेंट ले ली। हालांकि रिक फ्लेयर रैसलमेनिया 24 के अगले दिन होने वाली रॉ में नज़र आए जहां उन्होंने अपनी रिटायरमेंट स्पीच दी। इस शो के दौरान कई बड़े दिग्गज सुपरस्टार्स ने उनका शुक्रिया अदा किया।

रिक फ्लेयर का रिटायर होना मानों जैसे फैंस के लिए एक बड़े झटके से कम नहीं था। उनकी रिटायरमेंट ने ना केवल फैंस बल्कि कई सुपरस्टार्स की भी आंखों में आंसू ला दिए। आप नीचे वीडियो में देख सकते हैं कि फैंस उनके रिटायरमेंट के समय कितने भावुक थे।

एडी गुरेरो

Ad

प्रोफेशनल रैसलिंग में कभी-कभी ऐसे मौके आते हैं जब फैंस खुशी के कारण भावुक हो जाते हैं लेकिन कभी-कभी ऐसे भी मौके आते हैं जो रैसलिंग फैन के दिल को तोड़ देते हैं। एडी गुरेरो WWE में सबसे पॉपुलर सुपरस्टार्स में से एक थे। फैंस उनके मैच और सैगमेंट को काफी पसंद करते थे।

13 नवंबर 2005 का दिन रैसलिंग फैंस शायद ही कभी भूले क्योंकि इस दिन एडी गुरेरो ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके अगले दिन 14 नवंबर को हुई मंडे नाइट रॉ में WWE ने इस दिग्गज सुपरस्टार को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान एरीना में मौजूद सभी फैंस की आंखों में आंसू थे। एडी गुरेरो का इस तरह से चले जाना रैसलिंग जगत के लिए एक बड़ा झटका था। एडी गुरेरो की शानदार परफॉर्मेंस के चलते फैंस उन्हें हमेशा याद करेंगे। WWE द्वारा एडी गुरेरो को दी गई श्रद्धांजलि का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Ad

रॉ इज ओवन

रैसलिंग जगत के लिए पिछले कई दशकों में सबसे दुखद पल तब आया जब ओवन हार्ट ने इस दुनिया को अलिवदा कह दिया। 23 मई 1999 को एज पीपीवी के दौरान ओवन हार्ट का निधन हो गया। ओवन हार्ट का इस तरह से जाना पूरे WWE यूनिवर्स के लिए एक बड़ी हानि था। ओवन हार्ट के निधन के चलते WWE ने 4 लाइव इवेंट प्रोग्राम कैंसिल कर दिए थे।

Ad

ओवन हार्ट के निधन के अगले दिन हुई मंडे नाइट में WWE ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। WWE ने मंडे नाइट रॉ को 'रॉ इज ओवन' के नाम से पेश किया। इस एपिसोड के दौरान एरीना में मौजूद हर फैंस की आंखों में आंसू थे। फैंस के लिए इस बात पर विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा था कि ओवन हार्ट अब इस दुनिया में नहीं रहे।

लेखक: एंड्रयू पोलार्ड, अनुवादक: अंकित कुमार

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda