• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • 5 मौके जब WWE ने AEW पर निशाना साधा
WWE चैयरमेन विंस मैकमोहन

5 मौके जब WWE ने AEW पर निशाना साधा

AEW 2019 में प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में आया और WWE के लिए सब कुछ बदल दिया। सालों में पहली बार, WWE को एक नया और शक्तिशाली प्रतिद्वंदी मिला।

Ad

प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में अपने आगमन के साथ ही AEW ने फैंस और रेसलर्स के लिए एक वैकल्पिक विकल्प के रूप में खुद को स्थापित किया है। 2019 के बाद यह देखने को मिला है कि WWE द्वारा रिलीज किए गए ज्यादातर रेसलर AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हैं।

Ad

WWE के लिए AEW को पूरी तरह से नजरअंदाज करना संभव नहीं है। 2 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद, WWE ने कभी भी अवसर मिलने पर AEW पर निशाना साधने की आदत बना ली है।

Ad

चलिए जानते हैं, कि पांच बार कब WWE ने AEW पर निशाना साधा

Ad

यह भी पढ़ें: WWE से हाल ही में रिलीज किए गए 3 सुपरस्टार जो जल्द वापसी कर सकते हैं और 2 जो शायद वापसी नहीं करेंगे

Ad

#5. WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन ने "ब्लड और हिम्मत" के बारे में बात की

Ad
Expand Tweet
Ad

जब AEW ने पहली बार अपने रेसलिंग करना शुरू किया, तो यह अन्य सामान्य रेसलिंग मैचों से बहुत अलग था। मैच काफी कठिन होते थे और उन्होंने रेसलर्स को स्क्रीन पर खून बहाते देखा गया। यह कुछ ऐसा था, जिसे पीजी एरा के बाद WWE में कभी नहीं देखा गया था। WWE की तुलना में यह मैच बहुत ही हिंसक और खतरनाक होते थे।

Ad

कई WWE फैंस इस बात से बहुत खुश थे, कि विंस मैकमैहन WWE में रेसलिंग के उस दौर को वापस नहीं लाना चाहते हैं। जब एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विंस मैकमोहन से सवाल किया गया कि, वह AEW द्वारा प्रसारित किए जा रहे भीषण और खतरनाक मैचों के बारे में क्या सोचते हैं, क्या WWE भी अपने रेसलिंग के तरीके को बदल देगी।

ज़बाब में विंस मैकमैहन ने AEW पर निशाना साधते हुए कहा था कि WWE, हिंसक और खून-खराबे वाले मैच कभी भी आयोजित नहीं करेगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं

#4. WWE सुपरस्टार MVP ने AEW के बारे में बात की

Ad

2020 में MVP ने WWE में वापसी की, और बॉबी लैश्ले को WWE कंपनी के सबसे अच्छे सुपरस्टार्स में से एक बना दिया। शुरुआत में, उन्हें बैकस्टेज प्रोड्यूसर बनना था, लेकिन उनका प्रदर्शन इतना अच्छा था, WWE ने उन्हें लैश्ले के मैनेजर और द हर्ट बिजनेस का संस्थापक बना दिया।

कुछ समय पहले ही MVP ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए, AEW और एमजेएफ पर निशाना साधा। उन्होंने AEW के एमजेएफ पर एक रोचक निशाना साधा। एमजेएफ की पोशाक अविश्वसनीय रूप से उसी तरह की है, जो MVP ने वीडियो में पहनी थी। वर्तमान में, एमजेएफ AEW रोस्टर के शीर्ष सुपरस्टार्स में से एक हैं।

#3. पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने AEW के बारे में बात की

Expand Tweet
Ad

AEW और WWE के बीच हालिया विवाद पे-पर-व्यू AEW Revolution के बाद हुआ। दरअसल इस कार्यक्रम का मेन इवेंट एक कांटेदार वायर एक्सप्लोडिंग डेथमैच था। लेकिन AEW इसको सफलतापूर्वक संपन्न कराने में असफल रहा।

रेसलिंग फैंस ने भी AEW की इस असफलता का काफी मजाक बनाया। AEW Revolution के बाद ड्रू मैकइंटायर अगले Raw में दिखाई दिए। साथ ही ड्रू मैकइंटायर ने भी इस बारे में बात की।

Expand Tweet
Ad
इस इंडस्ट्री में ऐसा करना एक खतरनाक काम है, क्योंकि यदि आप किसी चीज की गारंटी देते हैं और उसे पूरा नहीं करते हैं, तो प्रशंसक परेशान हो जाते हैं।

#2. WWE: WCW की असफल रिलॉन्च

Expand Tweet
Ad

इसे WWE और AEW के बीच बहुत मामूली बात विवाद कहा जा सकता है। AEW ने 2019 की शुरुआत में अपना पहला पे-पर-व्यू Double or Nothing इवेंट प्रसारित किया।

पे-पर-व्यू के बाद, WWE ने अपने फैंस को एक ईमेल भेजा। वहां, कंपनी ने AEW के पे-पर-व्यू इवेंट पर निशाना साधते हुए एक WWE अनटोल्ड के एक विशेष एपिसोड की घोषणा की। इस एपिसोड का शीर्षक "The Failed Relaunch of WCW" था।

AEW से पहले WCW एकमात्र ऐसा रेसलिंग कंपनी या ब्रांड था जिसने WWE को लंबे समय तक टक्कर दी थी। प्रोफेशनल रेसलिंग में आने के साथ ही AEW की तुलना WCW से की जाने लगी।

#1. ट्रिपल एच की AEW कंपनी पर तीखी प्रतिक्रिया

Expand Tweet
Ad

ट्रिपल एच भी AEW कंपनी पर निशाना साधने के मामले में पीछे नहीं है। 2019 WWE हॉल ऑफ़ फ़ेम समारोह के दौरान, एक AEW रोस्टर के सदस्य पहली बार WWE रिंग में दिखाई दिए। बिली गन AEW का हिस्सा थे। बिली गन ने लंबे समय तक WWE के साथ भी काम किया था।

अपने भाषण के दौरान बिली गन ने विंस मैकमैहन पर निशाना साधने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मैकमैहन अब उन्हें दोबारा फायर नहीं कर सकते। तभी ट्रिपल एच आगे आकर मजाकिया अंदाज में इस बात का जवाब देते हैं कि,

वह आपको फिर से फायर करने के लिए उस AEW कंपनी को ही खरीद लेंगे।
Ad
Edited by
मयंक मेहता
 
See more
More from Sportskeeda