WWE से हाल ही में रिलीज किए गए 3 सुपरस्टार जो जल्द वापसी कर सकते हैं और 2 जो शायद वापसी नहीं करेंगे

समोआ जो (बाएं); ब्रे वायट और बो डैलस (दाएं)
समोआ जो (बाएं); ब्रे वायट और बो डैलस (दाएं)

पिछले कुछ दिनों में WWE ने कई चौंकाने वाले फैसले लेकर फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया। यह कहा जा सकता है कि, WrestleMania 37 एक सफल इवेंट रहा। एक लंबे समय बाद स्टेडियम में फैंस की वापसी भी हुई। हालांकि, 15 अप्रैल 2021 के दिन ने कई WWE फैंस को निराश किया।

कोरोनावायरस महामारी की शुरुआत के दिनों में WWE ने 20 से अधिक सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया था। 1 साल बाद फिर से, WWE ने 10 बड़े सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया है। इस लिस्ट में कुछ नाम बहुत ही चौंकाने वाले थे। WWE द्वारा जारी किए गए सुपरस्टार्स की सूची में समोआ जो, बिली के, पेयटन रॉयस, मिकी जेम्स, बो डैलस, चेल्सी ग्रीन, टकर, कलिस्टो, मोजो राउली और वेस्ली ब्लेक हैं। सवाल यह है कि क्या हम फिर कभी इन सुपरस्टार्स को WWE में वापसी करते हुए देख पाएंगे।

आइए एक नजर डालते हैं हाल ही में रिलीज हुए तीन सुपरस्टार्स पर जो जल्द ही WWE में वापसी कर सकते हैं और दो अन्य जो शायद कभी WWE में नहीं लौटेंगे।

यह भी पढ़ें: WWE में समोआ जो के 5 सबसे यादगार पल

#3. जल्द ही WWE में वापसी कर सकती हैं: मिकी जेम्स

WWE सुपरस्टार मिकी जेम्स
WWE सुपरस्टार मिकी जेम्स

मिकी जेम्स WWE की महिला रोस्टर की दिग्गज रेसलर्स में से एक हैं। पांच बार की विमेंस चैंपियन मिकी जेम्स का WWE करियर सफल रहा है।

मिकी जेम्स को पहली बार 2010 में WWE ने रिलीज किया था। जिसके बाद मिकी जेम्स ने TNA/IMPACT रेसलिंग के साथ अपने करियर को आगे बढ़ाया। 2016 में एक बार फिर मिकी जेम्स की WWE में वापसी हुई, और उन्होंने NXT विमेंस चैंपियन असुका को कड़ी टक्कर दी। इस सप्ताह WWE द्वारा रिलीज किए जाने से पहले उन्हें 2021 विमेंस Royal Rumble में आखिरी बार रिंग में रेसलिंग करते हुए देखा गया था।

WWE द्वारा मिकी जेम्स को रिलीज करने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि, जेम्स आगे कहाँ जा सकती है। जबकि IMPACT रेसलिंग और AEW उनके लिए कुछ संभावित विकल्प हैं। इस बात की भी बहुत संभावना है कि मिकी जेम्स NWA के साथ काम कर सकती हैं क्योंकि उनके पति निक एल्डिस भी NWA के लिए ही रेसलिंग करते हैं।

इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह आगे कहाँ जाती है, इस बात की बहुत संभावनाएं हैं कि मिकी जेम्स जल्द ही WWE में फिर से लौट आएगी। उन्होंने WWE में विमेंस डिवीजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आने वाले वर्षों में WWE हॉल ऑफ फ़ेम में उनके शामिल होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो ब्रे वायट को हराने में एलेक्सा ब्लिस का साथ दे सकते हैं

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं

#2. शायद समोआ जो की WWE में वापसी नहीं होगी

समोआ जो
समोआ जो

इस हफ्ते WWE की और से रिलीज किए गए सुपरस्टार्स में समोआ जो भी शामिल थे। TNA/IMPACT रेसलिंग सहित कई कंपनियों में अपनी छाप छोड़ने के बाद समोआ जो साल 2015 में WWE से जुड़े, और NXT में रेसलिंग करके अपने करियर की शुरुआत की। NXT में समोआ जो का प्रदर्शन बहुत ही प्रभावशाली रहा। वह दो बार NXT चैंपियनशिप जीतने वाले पहले रेसलर बने।

समोआ जो ने 2017 में RAW एपिसोड में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया। भले ही समोआ जो मेन रोस्टर में कुछ बड़े मैचों का हिस्सा रहे, लेकिन WWE ने उन्हें कभी भी WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने की तरफ आगे नहीं बढ़ाया। हालांकि समोआ जो दो बार WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैम्पियनशिप जीतने में कामयाब रहे।

समोआ जो ने WWE में बतौर कमेंटेटर भी काफी सुर्खियां बटोरी। समोआ जो को रिलीज करने के बाद उनके फैंस यह देखने के लिए उत्सुक है कि उनके पास आगे क्या विकल्प है। आने वाले समय में समोआ जो NJPW या फिर AEW के साथ जुड़ सकते हैं। लेकिन इस बात की संभावनाएं बहुत कम है कि वह भविष्य में WWE में वापसी करेंगे।

यह भी पढ़ें: 6 कारण क्यों केन WWE के सबसे महान सुपरस्टार्स में से एक हैं

#3. जल्द ही WWE में वापसी कर सकते हैं: बो डलास

बो डलास
बो डलास

बो डैलस का WWE मेन रोस्टर करियर बहुत प्रभावी नहीं रहा था। इतना ही नहीं बहुत से लोग तो यह भी भूल गए कि वह एक बार के NXT चैंपियन हैं। इस हफ्ते WWE द्वारा रिलीज किए जाने से पहले, लगभग एक साल से बो डैलस को रेसलिंग करते हुए नहीं देखा गया था।

एलेक्सा ब्लिस और "द फीन्ड" ब्रे वायट की स्टोरीलाइन के बीच बो डैलस के बारे में भी कई तरह के कयास लगाए गए। कई फैंस ने तो यहां तक दावा किया कि WrestleMania 37 में बो डैलस ही ब्रे वाइट की जगह, द फीन्ड के गेट-अप में थे। जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि, बो डैलस वास्तविक जीवन में ब्रे वायट के भाई हैं। लेकिन WWE ने टीवी पर इस बात को बताने से हमेशा परहेज किया है।

बो डैलस अभी सिर्फ 30 साल के है। उनका रेसलिंग करियर अभी काफी लंबा है। WWE में कुछ प्रमुख पारिवारिक संबंधों की वजह से, यह हमेशा संभव है कि वह जल्द ही WWE में वापसी करेंगे।

#4. WWE में टकर की वापसी शायद नहीं होगी

टकर
टकर

अक्सर ऐसा देखा गया है कि जब भी WWE एक टैग टीम को तोड़ता है, तो उन सदस्यों में से कोई एक अपने करियर में नई ऊंचाइयां छूता है, जबकि दूसरा धीरे-धीरे गुमनाम हो जाता है। दुर्भाग्य से, हाल ही में रिलीज किए गए WWE सुपरस्टार, टकर के साथ भी ऐसा ही हुआ था।

NXT में अपने करियर की शुरुआत के कुछ समय बाद टकर ने ओटिस के साथ एक टैग टीम बनाई, जिसका नाम हैवी मशीनरी था। यह टैग टीम NXT में काफी लोकप्रिय हुई। हालांकि वह कभी भी NXT टैग टीम चैंपियनशिप नहीं जीत पाए। दोनों ने जनवरी 2019 में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया। हैवी मशीनरी ने कई मौकों पर SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच में रेसलिंग की, लेकिन वह SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप भी नहीं जीत पाए।

2020 में, WWE ने टकर के साथी ओटिस को कई मैचों में रेसलिंग करने के मौके दिए, और ओटिस WWE मनी इन द बैंक मैच जीतने में कामयाब रहे। लेकिन टकर धीरे-धीरे WWE टीवी से गायब हो गए।

इस सप्ताह की शुरुआत में WWE द्वारा उन्हें रिलीज़ करने के बाद, टकर के ट्वीट ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह WWE से बहुत खुश नहीं थे। उन्होंने WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन पर निशाना साधा था। इस बात की संभावना बिल्कुल नहीं है कि भविष्य में टकर WWE में वापसी करेंगे

#5. बिली के की जल्द ही WWE में वापसी हो सकती है

बिली के
बिली के

साल 2020 एक ऐसा साल था, जिसमें WWE ने कई टैग टीमों को तोड़ दिया, और इन्हीं में से एक टैग टीम थी, द आइकॉनिक्स (The IIconics) पेयटन रॉयस और बिली के। पेयटन रॉयस और बिली के WWE विमेंस चैंपियन भी थे। द आइकॉनिक्स विमेंस डिवीजन में सबसे बेहतरीन टैग टीमों में से एक थी। इसलिए WWE ने इस टैग टीम को तोड़ कर सभी को चौंका दिया।

शुरुआत में यह अटकलें लगाई जा रही थी कि, टैग टीम को तोड़ने के बाद पेयटन रॉयस को सिंगल पुश मिलेगा। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं हुआ। फैंस इस बात को लेकर भी चिंतित थे कि बिली के के लिए आगे क्या होगा। हालाँकि, बिली के 2020 WWE ड्राफ्ट में SmackDown में चली गईं।

बिली के ने आखरी बार WrestleMania 37 में WWE रिंग में रेसलिंग की। बिली के को रिलीज किए जाने के फैसले के बाद फैंस काफी गुस्से में दिखे, और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला।

पिछले साल, हमने देखा कि ड्रेक मेवरिक को भी रिलीज़ किया गया था। लेकिन बड़े पैमाने पर फैंस ने WWE के इस फैसले का विरोध किया, और ड्रेक मेवरिक का जबरदस्त समर्थन किया। जिसके बाद उन्हें वापस लाना पड़ा। बिली के को भी WWE यूनिवर्स का बड़े पैमाने में समर्थन मिल रहा है। जिसके बाद इस बात की पूरी संभावना है कि बिली के जल्द ही WWE में वापसी कर सकती है।

यह भी पढ़ें: WWE द्वारा 31 साल के फेमस सुपरस्टार को बाहर निकालने का संभावित कारण सामने आया