WWE में सब कुछ पहले से ही फिक्स होता है। WWE सुपरस्टार स्टोरीलाइन का पालन करते हैं और अपने किरदारों को बहुत अच्छी तरह निभाते हैं। हालांकि, कभी-कभी चीजें गलत हो सकती हैं, ठीक वैसे ही जैसे WrestleMania 37 में मैंडी रोज (Mandy Rose) के साथ हुई थीं।WWE रिंग में रेसलिंग करने से पहले WWE सुपरस्टार्स की जबरदस्त एंट्री होती है। हर सुपरस्टार एक अलग तरीके से रिंग में प्रवेश करता है। एंट्री किसी भी WWE सुपरस्टार के किरदार का परिचय होता है। उस पर को खास बनाने के लिए WWE सुपरस्टार काफी मेहनत करते हैं।No chance I was making it... #greatformtho 💦💦💦 #wrestlemania pic.twitter.com/KMqlVBLz0o— Mandy (@WWE_MandyRose) April 11, 2021हालांकि रिंग में प्रवेश के समय कोई WWE सुपरस्टार फिसल या गिर भी सकता है। लेकिन अब तक ऐसा बहुत कम ही देखने को मिला है। गलती से भी लाइव टीवी में ऐसा होने पर यह घटना कुछ ही मिनटों में पूरे इंटरनेट पर फैल सकती है। मैंडी रोज इसका ताजा उदाहरण है। वह उन सुपरस्टारों की सूची में शामिल हो गई जो रिंग में प्रवेश के दौरान फिसल गये।यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो ब्रे वायट को हराने में एलेक्सा ब्लिस का साथ दे सकते हैं आज हम जानेंगे पांच WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो अपने प्रवेश के दौरान फिसल गये। #5. WWE सुपरस्टार मैंडी रोजWWE सुपरस्टार मैंडी रोज WrestleMania 37 में रिंग में प्रवेश करने के दौरान फिसल कर गिर गईइस लिस्ट में WWE सुपरस्टार मैंडी रोज का नाम हाल ही में जुड़ा है। दरअसल मैंडी रोज और उनकी साथी डाना ब्रुक WrestleMania 37 में एक टैग टीम मैच का हिस्सा थींय़ मैंडी रोज और ब्रुक के रिंग में प्रवेश के दौरान एक अजीबोगरीब घटना घटी, दरअसल मैंडी रोज रिंग में प्रवेश के दौरान फिसल कर गिर गई। ब्रुक को अपने साथी के गिर जाने की खबर नहीं हुई, वह रिंग में अपने रास्ते पर जाती रही जैसे कि कुछ हुआ ही न हो। इस घटना के बाद ट्विटर पर तमाम प्रतिक्रियाएं आने लगी।OHMYGOD DID MANDY ROSE JUST SLIP??? 😳😳😳#TagTeamTurmoil #MandyRose #WWE #WrestleMania #WomensTagTitlespic.twitter.com/l4FyQcXsOM— chris jericho (@chris_labonete) April 11, 2021मैंडी रोज के साथ घटी यह घटना ट्विटर पर बहुत तेजी से वायरल हुई, WWE फैंस ने यह वीडियो साझा किया, जबकि अधिकांश ने उसे मजाकिया लेकिन सहायक संदेश भेजे। WWE के कुछ पूर्व और वर्तमान WWE सुपरस्टार्स ने रोज के फिसलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। लांस स्टॉर्म ने ट्वीट किया:आप प्रवेश के दौरान फिसलने या गिरने वाली पहली नहीं है, और ना ही अंतिम।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाए