एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) और 'द फीन्ड' ब्रे वायट (Bray Wyatt) की जोड़ी WWE इतिहास के सबसे विचित्र जोड़ियों में से एक रही है। इस जोड़ी की शुरुआत SmackDown में कुछ छोटी-छोटी बातों के साथ हुई। हालाँकि, WrestleMania 37 में एलेक्सा ब्लिस ने 'द फीन्ड' ब्रे वायट को मैच में धोखा देकर सभी को चौंका दिया।WrestleMania 37 के नाईट 2 की शुरुआत रैंडी ऑर्टन बनाम 'द फीन्ड' ब्रे वायट मैच से हुई। इसी मैच में एलेक्सा ब्लिस ने इस घटना को अंजाम देकर सभी को चौंका दिया।Uhhhhh....Did @AlexaBliss_WWE just cost #TheFiend his match against @RandyOrton? #WrestleMania @WWEBrayWyatt pic.twitter.com/2MzBEPiTpP— WWE (@WWE) April 12, 2021इस बात की बहुत अधिक संभावनाएं नहीं हैं कि एलेक्सा ब्लिस और ब्रे वायट अचानक अपने अलग-अलग तरीके से जाएंगे। एलेक्सा ब्लिस के लिए एक और विकल्प है कि वह किसी अन्य सुपरस्टार के साथ हाथ मिलाते हुए फीन्ड का सामना करें। चलिए जानते हैं, पांच ऐसे WWE सुपरस्टार्स बारे में जिनसे एलेक्सा ब्लिस हाथ मिला सकती हैं।यह भी पढ़ें: 5 कारणों से WWE को आगे भी WrestleMania को दो दिन का ही कराना चाहिए#5. एलेक्सा ब्लिस WWE Raw में एलिस्टर ब्लैक को वापस लाएSo there is a theory going around that the whole Alexa Bliss thing last night is leading to her joining Aleister Black in some way. It is interesting. Idk how I feel about it rn, but if this is how he comes back, then it is is what is. As long as he’s back 😅 #WWERAW pic.twitter.com/2zJPdvdnCP— F❌DE TO BL❌CK (@BLACKXMASS_) April 12, 20212019 में जब से द फीन्ड करेक्टर की शुरुआत हुई है, तब से ही WWE यूनिवर्स द फीन्ड और एलिस्टर ब्लैक के बीच मैच देखना चाहता है। WrestleMania 36 से पहले तक एलिस्टर ब्लैक NXT काफी लोकप्रिय थे। लेकिन उसके बाद चीजें उसके लिए मुश्किल होती चली गई। ब्लैक को पिछले कई महीनों से WWE टीवी पर नहीं देखा गया है।इसलिए इस बात की बहुत अधिक संभावनाएं हैं कि एलेक्सा ब्लिस एलिस्टर ब्लैक से हाथ मिला सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो भविष्य में एलिस्टर ब्लैक की WWE में धमाकेदार वापसी हो सकती है। एलिस्टर ब्लैक बनाम 'द फीन्ड ' ब्रे वायट के बीच एक जबरदस्त मैच देखने को मिल सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाए