WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 37) को लेकर काफी सवाल और शक थे, जिसके बावजूद यह इवेंट काफी शानदार रहा। WrestleMania 37 के नाईट 1 की शुरुआत खराब मौसम की वजह से देरी से हुई, लेकिन नाईट 2 का कार्यक्रम अपने नियमित समय पर शुरू हुआ था। रेमंड जेम्स स्टेडियम में आयोजित हुए इस शो ने WWE फैंस को काफी एंटरटेन किया।एक सवाल जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता है। वह यह है कि क्या WrestleMania को आगे भी दो रातों के शो के तौर पर आयोजित किया जाना चाहिए या नहीं। अधिकांश लोगों की राय है, हाँ, यह बिल्कुल होना चाहिए। पिछले दो WrestleMania इवेंट दो रातों में हुए और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया है।आइए पांच कारणों पर एक नजर डालते हैं, कि क्यों WWE को WrestleMania को दो रात के शो के रूप में आयोजित करना चाहिए।यह भी पढ़ें: ट्रिपल एच का बड़ा खुलासा, बताया रिटायर होने से पहले किस WWE सुपरस्टार का सामना करना चाहते हैं#5. दोनों Royal Rumble विजेता WWE WrestleMania को हैडलाइन कर सकते हैं.@BiancaBelairWWE's time is now!!#WrestleMania pic.twitter.com/n0kV0Zwuft— WWE (@WWE) April 11, 2021Royal Rumble मैच दर्शकों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। इसी वजह से हमेशा से ही यह देखा गया है कि Royal Rumble विजेता को WrestleMania में चैंपियनशिप मैच मिलता है। हालांकि Royal Rumble जैसे प्रतिष्ठित मैच का विजेता इससे अधिक सम्मान का हकदार है। Royal Rumble विजेता को मेन इवेंट में शो में होना चाहिए।WrestleMania के दो रात के शो में Royal Rumble के पुरुष और महिला विजेता मेन इवेंट में हिस्सा ल सकते हैं। WrestleMania 37 में ऐसा ही हुआ था। WrestleMania 37 में ऐज और बियांका ब्लेयर दोनों शामिल थे। इस प्रारूप को आगे भी जारी रखने से Royal Rumble की प्रतिष्ठा को बढ़ावा मिलेगा, और विजेता को अवश्य ही एक मेन इवेंट मैच मिलेगा।It took 10 years, but @EdgeRatedR finally sees clearly at #WrestleMania. 🎆🤘 pic.twitter.com/DhzDxGlOPD— WWE (@WWE) April 12, 2021अगर हर WrestleMania में एक महिला मेन इवेंट और एक मेंस मेन इवेंट मैच होता है, तो हम देखेंगे कि कई और महिला सुपरस्टार्स को WWE में खुद को और लोकप्रिय बनाने का मौका होगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं