कुछ समय पहले, WWE ने नॉक्सविले शहर (Knoxville City) में एक लाइव इवेंट आयोजित किया था। जिसका अंत थोड़ा अजीबोगरीब था। लाइव इवेंट के अंत में WWE के लोकप्रिय चहरे, सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने अपने दोस्त और साथी रेसलर केन (Kane) को आमंत्रित किया। जोकि वर्तमान में नॉक्स काउंटी (Knox County) के मेयर के रूप में भी कार्यरत हैं। नॉक्सविले पब्लिक सेफ्टी फ़ाउंडेशन को $100,000 का चेक प्रदान करने मंच पर आते हैं।22 सालों में पहली बार ग्लेन जैकब्स (Glenn Jacobs) जो WWE में केन नाम से मशहूर है, WWE लाइव इवेंट में अपने असली रूप में शामिल हुए। यह अजीबोगरीब था, क्योंकि केन WWE के सबसे रहस्यमई और रोचक किरदारों में से एक है। कई लोगों ने अनुमान लगाया कि यह केन‌ का एक संकेत है, जोकि कई दशकों तक WWE के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करने के बाद अब पूरी तरह WWE छोड़ सकते हैं।WWE हॉल ऑफ़ फ़ेम केन को हमेशा से ही एक विशेष स्थान के लिए नियुक्त किया गया था। और WWE ने आखिरकार 2021 के WWE हॉल ऑफ़ फ़ेम में केन को शामिल करने का फैसला कर लिया है। केन हमेशा से ही चालाकी के साथ रिंग में अपना बिजनेस करते रहे और लोगों का खूब मनोरंजन करते रहे। लेकिन जब WWE के अब तक के सबसे महान रेसलर्स की बात आती है तो वह किसी भी WWE फैन की लिस्ट में पहले स्थान पर नहीं होते हैं।आज हम आपको ऐसे छह कारण बताएंगे, कि क्यों ‌केन‌ को अब तक के सबसे महान WWE रेसलर्स में से एक माना जाना चाहिए। View this post on Instagram A post shared by Glenn Jacobs (@glennjacobstn)#6. लंबा WWE करियरकेन के WWE करियर प्रोफेशनल रेसलिंग करियर की शुरुआत साल 1992 में हुई। वह साल 1995 में WWE से जुड़े। केन लगभग 23 वर्षों तक WWE में एक्टिव रहे। उनसे आगे सिर्फ कुछ ही WWE रेसलर हैं। रिंग में द डेडमैन नाम से मशहूर और लंबे समय तक केन के टैग टीम पार्टनर रहे अंडरटेकर और ट्रिपल एच ही उनसे आगे हैं।अंडरटेकर लगभग 30 सालों तक WWE में एक्टिव रहे। जबकि ट्रिपल एच का प्रोफेशनल रेसलिंग करियर भी लगभग 23 सालों तक चला। 1997 में पहली बार WWE में केन का किरदार प्रशंसको के सामने आया। WWE रिंग में अपने शानदार प्रदर्शन और रहस्यमई किरदार की वजह से वह बहुत कम समय में काफी लोकप्रिय हो गए।केन 2016 तक WWE में एक्टिव रहे। लगभग दो दशकों तक केन WWE में सबसे खतरनाक मैचों का हिस्सा रहे। केन WWE में कई यादगार पलों का हिस्सा रहे। केन ने अपने करियर में कई बड़े-बड़े रेसलर्स को मात दी। इसलिए वह हमेशा WWE प्रशंसकों के दिलों के करीब रहे।