हाल ही में WWE ने कई सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया। इस लिस्ट में एक ऐसा भी नाम शामिल है जिसने WWE फैंस को चौंका दिया, और वह हैं, बिली के (Billie Kay)। बिली के उन WWE सुपरस्टार्स में शामिल थी, जिन्होंने हाल ही में हुए WrestleMania 37 में हिस्सा लिया था। बिली हमेशा से ही अपने शानदार रेसलिंग स्किल्स और कॉमेडी की वजह से WWE फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहीं।Fightful की रिपोर्ट के अनुसार, बिली को WWE द्वारा रिलीज किए जाने पर कई WWE सुपरस्टार भी हैरान थे। ऐसा माना जाता है कि, बिली भी पूर्व में अपनी टैग टीम पार्टनर पेयटन रॉयस की तरह ही लॉकर रूम में सभी की पसंदीदा सदस्य थीं। पेयटन रॉयस को भी WWE द्वारा रिलीज कर दिया गया है। View this post on Instagram A post shared by Jessica McKay (@billiekaywwe)रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि WWE में बैकस्टेज में बिली की लोकप्रियता और फैंस के समर्थन के बावजूद भी, प्रोड्यूसर केविन डन बिली उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। इसी वजह से उन्हें भी बिली के को WWE द्वारा रिलीज किए जाने का एक कारण माना जा रहा है। हालांकि इस बारे में अभी कोई पुक्ता जानकारी नहीं है कि बिली के को क्यों रिलीज किया गया है।यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो ब्रे वायट को हराने में एलेक्सा ब्लिस का साथ दे सकते हैंWWE द्वारा रिलीज किए जाने के बाद बिली के ने एक बयान जारी कियाpic.twitter.com/IBSXQmVv0L— Jessica McKay (@BillieKayWWE) April 15, 2021अपनी WWE द्वारा रिलीज की खबर के बाद ट्विटर पर बिली के ने एक लंबा बयान साझा किया। उन्होंने लॉकर रूम के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होंने WWE में अपनी उपलब्धियों के बारे में भी बताया और अपने फैंस को धन्यवाद दिया।बिली के ने अपनी पूर्व टैग टीम पार्टनर पेयटन रॉयस को एक प्यारा संदेश देते हुए कहा कि:मेरे लाइफ पार्टर कैसी को भी धन्यवाद। WWE में हमारा सफर एक साथ शुरू हुआ, और एक साथ समाप्त भी हो रहा है। मैं आपसे प्यार करती हूं, और मैं हमेशा आपके साथ हूं।बिली के और पेयटन रॉयस पूर्व विमेंस टैग टीम चैंपियंस हैं। WWE द्वारा कल जारी किए गए अन्य नामों में समोआ जो, मिकी जेम्स और अन्य शामिल हैं।यह भी पढ़ें: WWE में समोआ जो के 5 सबसे यादगार पलWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं