• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • TLC 2019 से पहले WWE को लगा तगड़ा झटका

TLC 2019 से पहले WWE को लगा तगड़ा झटका

इस हफ्ते डब्लू डब्लू ई (WWE) रॉ के लिए बुरी खबर सामने आई हैं। कई अच्छे सैगमेंट होने के बावजूद व्यूअरशिप में कमी देखने को मिली है। इस हफ्ते रॉ की व्यूअरशिप 2.15 मिलियन रही। पिछले हफ्ते ये 2.20 मिलियन थी। यानि की इस बार सीधे-सीधे 58,000 व्यूवर्स की कमी देखने को मिली है।

पहला घंटा- 2.255 मिलियन

Ad

दूसरा घंटा-2.201 मिलियन

तीसरा घंटा- 1.995 मिलियन

यह भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें ब्रॉक लैसनर कभी नहीं हरा पाए

Ad

टीएलसी से पहले ये अंतिम रॉ थी। और ये अच्छी खबर नहीं है। ओपनिंग सैगमेंट हालांकि अच्छा रहा। लाना और रूसेव का सैगमेंट ये था। इस पर फैंस ने दिलचस्पी जरूर दिखाई। पहले घंटे में इस सैगमेंट के बाद फिर व्यूअरशिप कम होती ही चली गई। तीसरे घंटे का हाल तो और बुरा हो गया। अक्टूबर के बाद से तीसरे घंटे में व्यूअरशिप की हालत बहुत ही खराब है।

इस बार काफी हमेशा काफी बुरी खबर आ रही है। कई अच्छे सैगमेंट्स और मैचों के बाद भी व्यूअरशिप में कमी आ रही है। ये काफी चिंता का विषय विंस मैकमैहन के लिए है। सबसे खास बात ये है कि टीएलसी से पहले ये अंतिम रॉ थी। इसके बावजूद भी रेटिंग्स में कमी आ गई। अगले हफ्ते अब टीएलसी पीपीवी होगा। इसमें रॉ के कई मैच देखने को मिलेंगे। देखना होगा कि इसके बाद की रॉ कैसी रहती हैं।

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda