• Sports News
  • WWE
  • WWE SummerSlam 2023
  • WWE न्यूज़: WWE चैंपियन ने कैरेक्टर ब्रेक कर ब्रे वायट की तारीफ की 
'द फींड 'ब्रे वायट

WWE न्यूज़: WWE चैंपियन ने कैरेक्टर ब्रेक कर ब्रे वायट की तारीफ की 

हाल ही में डब्लू डब्लू ई (WWE) सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने अगले हफ्ते रॉ रीयूनियन के प्रमोशन के लिए न्यूज़वीक को इंटरव्यू दिया, जहाँ उन्होंने विभिन्न विषयों पर बात की। न्यूज़वीक के साथ बातचीत के दौरान सैथ रॉलिंस ने अपने कैरेक्टर को ब्रेक करते हुए हील ब्रे वायट की तारीफ की।

Ad

ब्रे वायट की वापसी पर अपने इंटरव्यू में सैथ रॉलिंस ने कहा कि वायट को टीवी पर वापस देखकर बहुत अच्छा लगा। ब्रे वायट की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास जबरदस्त काबिलियत है। उन्हें रॉ के एपिसोड में और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जो फैंस की प्रतिक्रिया मिली है, वह जबरदस्त है। उनके वापस आ जाने से आने वाले समय में रॉ और भी दिलचस्प और मजेदार बन जायेगा।

''उन्होंने फायरफ्लाई फनहाउस के साथ अच्छा काम किया। उन्हें टीवी पर वापस देखकर बहुत अच्छा लगा। उनकी वापसी को रॉ के लाइव एपिसोड और सोशल मीडिया दोनों पर ही अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इन दोनों ही प्लेटफॉर्म पर उनकी फोटो और वीडियो को अच्छे लाइक मिले हैं। रॉ में उनकी वापसी से यह शो और भी दिलचस्प बन जायेगा।''

रेसलमेनिया 35 के बाद ब्रे वायट WWE टीवी पर शो एक नई गिमिक के साथ नजर आए। रेसलमेनिया के बाद वापस आने पर उन्होंने फायरफ्लाई फनहाउस नाम के बच्चों के शो को होस्ट किया। वापसी के इन तीन महीनो के दौरान उन्होंने टीवी पर बहुत से प्रोमो कट किए। इन सभी प्रोमो ने सभी रेसलिंग फैंस को रोमांचित कर दिया।

Ad

यह भी पढ़े: 5 ड्रीम मैच जो आने वाले समय में WWE में देखने को मिल सकते हैं

इस हफ्ते रॉ में वापसी कर उन्होंने फिन बैलर को सिस्टर एबीगेल फिनिशर दे दिया। इसके बाद से ही WWE फैंस समरस्लैम में इन दोनों रेसलर के बीच होने वाले जबरदस्त मैच का इंतजार कर रहे हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad
Edited by
विजय शर्मा
 
See more
More from Sportskeeda