• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • WWE दिग्गज अंडरटेकर की रिंग में वापसी की तारीख सामने आई?

WWE दिग्गज अंडरटेकर की रिंग में वापसी की तारीख सामने आई?

PW Insider के माइक जॉनसन ने अपनी रिपोर्ट में द अंडरटेकर को लेकर बड़ी बात कही है। 9 मार्च 2020 को होने वाले रॉ के एपिसोड में अंडरटेकर वापसी करेंगे। ये रॉ का एपिसोड वाशिंगटन डीसी में होगा। इस एपिसोड के लिए ऐज को भी एडवर्टाइज किया गया है। रेसलमेनिया 36 को छह हफ्ते बचे हैं। और रिपोर्ट में ये कहा गया है कि इस बार अंडरटेकर का मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ होगा। 5 अप्रैल को रेसलमेनिया का आयोजन होगा।

ये भी पढ़ें: 3 धमाकेदार चीजें जो सुपर शोडाउन 2020 में हो सकती हैं

Ad

इस हफ्ते एजे स्टाइल्स की दुश्मनी एलिस्टर ब्लैक के साथ शुरू हो गई है। अगले हफ्ते दोनोें के बीच रॉ में मुकाबला होगा। डेव मैल्टजर ने भी ये बात कही है कि इस बार अंडरटेकर का मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ होगा। इसके अलावा ये भी बात सामने आई है कि सुपर शोडाउन में भी अंडरटेकर नजर आएंगे। हालांकि यहां पर उनका मैच नहीं होगा। लेकिन यहां पर आकर वो एजे स्टाइल्स को चुनौती दे सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसाररे सलमेनिया 36 के लिए अपने मैच को बिल्ड करने के लिए अंडरटेकर 9 मार्च को होने वाली रॉ में नजर आएंगे।"

पिछले साल रेसलमेनिया में अंडरटेकर नजर नहीं आए थे। हालांकि इसके बाद हुई रॉ में वो नजर आए और इलायस को चोकस्लैम उन्होंने दिया था। पिछले साल सुपर शोडाउन में गोल्डबर्ग के साथ अंडरटेकर का मैच हुआ था। हालांकि ये मैच काफी खराब रहा। जुलाई 2019 में एक्सट्रीम रूल्स में भी अंडरटेकर नजर आए थे। जहां रोमन रेंस के साथ टीम बनाकर उन्होंने मैकइंटायर और शेन मैकमैहन का सामना किया था। इसके बाद से उन्होंने कोई मैच नहीं लड़ा है। रेसलमेनिया में इस साल उनका आना लगभग तय माना जा रहा है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda