• Sports News
  • WWE
  • क्यों सुपरस्टार सैथ रॉलिंस अभी हील टर्न नहीं लेंगे?

क्यों सुपरस्टार सैथ रॉलिंस अभी हील टर्न नहीं लेंगे?

डब्लू डब्लू ई (WWE) सुपरस्टार और पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस इस समय मंडे नाइट रॉ में बेबीफेस का कैरेक्टर निभा रहे हैं। शील्ड ने जब डेब्यू किया था तभी से सैथ रॉलिंस भी प्रसिद्ध हो गए थे। सैथ रॉलिंस टॉप बेबीफेस की लिस्ट में है। यहां पर हील टर्न और बेबीफेस का किरदार टॉप के सुपरस्टार्स बदलते रहते हैं। रोमन रेंस और जॉन सीना ऐसे सुपरस्टार है जिन्होंने हमेशा बेबीफेस के तौर पर ही काम किया है। इन सब के बावजूद फैंस हमेशा हील टर्न की मांग सैथ रॉलिंस के लिए करते हैं। सैथ ऱॉलिंस रिंग में सबसे शानदार रेसलर है। हाल ही में वो काफी सवालों में घिरे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सुपरस्टार लाना के बारे में 5 चीजें जो आपको जरुर जाननी चाहिए

Ad

फैंस हमेशा से जॉन सीना और रोमन रेंसं के हील टर्न की मांग करते हैं। लेकिन ऐसा कभी हुआ नहीं। इसी तरह अब सैथ रॉलिंस के लिए भी फैंस मांग कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों में सैथ रॉलिंस का कैरेक्टर काफी सूखा-सूखा सा रहा है। हालांकि उन्होंने शानदार काम किया है। फैंस ने उन्हें काफी चीयर किया। अभी हालांकि ऐसा लग रहा है कि आने वाले कुछ सालों तक रॉलिंस बेबीफेस के किरदार में ही नजर आएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि मेन रोस्टर में स्टार पॉवर की कमी है। सैथ रॉलिंस फुल टाइम रेसलर है। और वो मेन इवेंट के भी बड़े सुपरस्टार है।

जॉन सीना जैसा सुपरस्टार अभी तक कोई आया नहीं। उनकी कमी थोड़ा बहुत रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने ही पूरी की है। फैंस हील टर्न की मांग कर रहे हैं। वो उनकेे कैरेक्टर में बदलाव चाहते हैं। लेकिन WWE के पास सैथ रॉलिंस के रूप में एक अच्छा ऑप्शन है जिसे वो आगे तक ले जा सकते हैं। ब्रॉन स्ट्रोमैन और ब्रे वायट जैसे सुपरस्टार्स हमेशा मेन इवेंट में काम नहीं आ सकते हैं। लेेकिन सैथ रॉलिंस आगे जाकर ये भूमिका हमेशा निभा सकते हैं। ये भी नहीं भूलना चाहिए कि शील्ड के टूटने के बाद एकदम से सैथ रॉलिंस आगे बढ़ कर आ गए थे। खुद उन्होंने बहुत मेहनत की है। रेसलमेनिया में उन्होंने WWE चैंपियनशिप हासिल उस समय कर ली थी।

सैथ रॉलिंस ने अपने आपको साबित किया है। फैंस इस बात को मानते हैं कि सैथ रॉलिंस बहुत मेहनती है। शायद इसी वजह से फैंस हमेशा उनके पीछे खड़े रहते हैं। इस समय सैथ रॉलिंस को अच्छा रिएक्शन नहीं मिल रहा है। लेकिन इसके बावूजद कई फैंस उनके सपोर्ट में खड़े हैं। अगर कंपनी को सैथ रॉलिंस को आगे तक लेकर जाना है तो उनका इस्तेमाल बेबीफेस के तौर पर अच्छे से करना चाहिए। और अगर कंपनी उनकी जगह किसी और लाना चाहती है तो फिर सैथ ऱॉलिंस को जल्द से जल्द हील टर्न दे देना चाहिए। क्योंकि किसी भी कैरेक्टर को लंबा ले जाने के लिए थोड़ा टाइम तो लगता है।

Ad

सैथ रॉलिंस के हील टर्न के लिए फैंस बहुत पहले से मांग कर रहे हैं लेकिन WWE अपने प्लान में अभी कोई बदलाव नहीं करना चाहता है। वो सैथ रॉलिंस को एक बेबीफेस के तौर पर आगे लंबा ले जाने की तैयारी में जुटा हुआ है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda