रोमन रेंस WrestleMania 35 में सैथ रॉलिंस की जीत में मदद कर सकते हैं

WWE के फैंस एक महा मुकाबले का गवाह बनने जा रहे हैं क्योंकि रोड टू रैसलमेनिया का आगाज हो गया है और यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस ने चैंपियन ब्रॉक लैसनर को चैलेंज कर दिया है। ये सब इसलिए हुआ क्योंकि सैथ रॉलिंस ने साल 2019 की रॉयल रंबल को जीत लिया और उन्होंने रॉ में अपना फैसला सुनाते हुए लैसनर पर मुहर लगा दी।

ब्रॉक लैसनर के लिए रैसलमेनिया हमेशा से शानदार रहा है क्योंकि उन्होंने रैसलमेनिया में अंडरटकेर की स्ट्रीक को तोड़ा, गोल्डबर्ग जैसे दिग्गज को हराया और पिछले साल रैसलमेनिया में रोमन रेंस के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया था।

Ad

सैथ रॉलिंस के लिए भी रैसलमेनिया का सफर काफी अच्छा रहा है। रैसलमेनिया 31 में सैथ रॉलिंस ने मनी इन द बैंक कैश इन करके लैसनर और रोमन रेंस को हराया और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की। रैसलमेनिया 33 में ट्रिपल एच को हराया जबकि रैसलमेनिया 34 में रॉलिंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने।

अब रोमन रेंस WWE में नहीं है तो सैथ रॉलिंस को विंस मैकमैहन बड़ा फेस बना रहे हैं। रॉलिंस ने अपने करियर में सिर्फ यूनिवर्सल टाइटल को हासिल नहीं किया है । अब रैसलमेनिया की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है और रॉलिंस जीत के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे। सोचिए अगर रोमन रेंस इस मैच में रॉलिंस की जीत में मदद करे तो कैसा होगा। आखिर हम क्यों ये बोल रहे कि रोमन रेंस मदद कर सकते हैं, तो चलिए जान लेते हैं कुछ पहलुओं को।

क्यों रैसलमेनिया में नजर आ सकते हैं रोमन रेंस?

Ad

22 अक्टूबर 2018 को रोमन रेंस ने अपनी ल्यूकीमिया बीमारी का एलान किया था जिसके बाद से WWE की पूरी तस्वीर बदल गई। हालांकि पिछले कुछ समय से रोमन रेंस की तस्वीरें सामने आ रही है, रेंस अभी रॉक के साथ फिल्म भी कर रहे हैं। रेंस की सोशल मीडिया पर सामने आ रही है तस्वीरों में वो फिट भी लग रहे हैं। वापसी को लेकर कुछ खबरें भी उनके लिए सामने आ रही है। जिससे कयास लगाया जा रहा है कि वो जल्द दस्तक रैसलिंग में जरुर देंगे, रेंस की अगर ये एंट्री रैसलमेनिया में हुई तो ग्रेंड स्टेज में चार चांद लग जाएंगे।

सैथ रॉलिंस अकेले ब्रॉक लैसनर को नहीं हरा पाएंगे

Ad

ब्रॉक लैसनर कितने ताकतवर और खतरनाक हैं ये सभी फैंस जानते हैं, सैथ रॉलिंस भी लैसनर को "डेनजरस" बोल चुके हैं। पहले भी जब रॉलिंस बनाम लैसनर का मैच हुआ था तब भी रॉलिंस को उनके साथी जे एंड जे की मदद मिली थी, लेकिन उस मैच में अंडरटेकर भी आ गए थे।

तो इस बार रॉलिंस को जीत दिलाने में रोमन रेंस बड़ा रोल निभा सकते हैं और अगर रोमन रेंस की मदद रॉलिंस को जीत मिल जाए तो सोने पर सुहागा होगा। रॉलिंस काफी फिट हैं तो उनका स्टेमिना भी काफी हैं। हालांकि लैसनर लंबा मैच नहीं लड़ सकते। ब्रॉक लैसनर के मूव्स खतरनाक है जो रॉलिंस के लिए हार का कारण बन सकते हैं। ऐसे में रोमन रेंस का स्पीयर उनकी जीत में संजीवनी बूटी का काम कर सकता है।

रैसलमेनिया में हो सकता है कि जब लैसनर F5 रॉलिंस को मार रहे हो तब गलती से रेफरी को लग जाए और इतने में रोमन रेंस का म्यूजिक बजे और वो रिंग में आके लैसनर को पहले सुपरमैन पंच और फिर स्पीयर मारकर रॉलिंस का काम आसान करें। रोमन रेंस के बाद सैथ रॉलिंस अपना फिनिशिंग मूव कर्ब स्टॉप मार दे और नए यूनिवर्सल चैंपियन बने जाए।

लैसनर से अपना बदला लेने आ सकते हैं रोमन रेंस

Ad

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की कहानी रैसलमेनिया 31 से चल रही है लेकिन अंत उसका समरस्लैम में हुआ। हालांकि रैसलनेनिया 34 में रोमन रेंस पहले मैच को जीतने वाले थे लेकिन लैसनर को अंत में जितवाया गया। जिससे लैसनर काफी गुस्से में दिखे थे, उन्होंने तो बैकस्टेज विंस पर टाइटल तक फेंक दी थी। वहीं रोमन रेंस भी इस फैसले से नाराज थे क्योंकि WWE रोमन रेंस को फेस बना रही थी लेकिन रैसलमेनिया में हार का स्वाद चखवाया। वहीं हैल इन ए सैल में लैसनर ने रेंस की पिटाई की थी जिसका बदला वो रैसलमेनिया 35 में ले सकते हैं।

रोमन रेंस के रैसलमेनिया में आने से पीपीवी की लोकप्रियता बढ़ जाएगी

पिछले कुछ समय से WWE के पीपीवी को वो लोकप्रियता हासिल नहीं हुई जो रोमन रेंस के रहते होती थी। रोमन रेंस रैसलमेनिया के यूनिवर्सल टाइटल मैच में दस्तक देकर शो को हीट ही नहीं बल्कि WWE यूनिवर्स को नया चैंपियन भी दे सकते हैं।

रोमन रेंस की दखल से दूसरे सुपरस्टार्स को फायदा होगा

रेंस अगर अपने स्पीयर का जादू दिखाते हैं और सैथ रॉलिंस की जीत में मदद करते हैं तो वो पल ऐतिहासिक तो होगा बल्कि दूसरे सुपरस्टार्स को फायदा भी पहुंचा देगा। ये हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि लैसनर अभी ज्यादातर अपने खिताब को डिफेंड नहीं करते हैं। अगर रॉलिंस चैंपियन बन जाते हैं तो हमेशा चैंपियनशिप को टीवी पर देखा जाएगा बल्कि फिन बैलर, ड्रू मैकइंटायर, सैमी जेन ,केविन ओवंस और बॉबी लैश्ले को अच्छा मौका मिल जाएगा।

खैर, ये तो साफ है कि सैथ रॉलिंस अब यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर से रैसलमेनिया में लड़ेंगे। माना ये जा रहा है कि रैसलमेनिया के बाद लैसनर UFC में चले जाएंगे। अब देखना होगा कि क्या सैथ रॉलिंस के लिए रोमन रेंस संकटमोचक बनकर आते हैं या नहीं।

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda