• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • Royal Rumble में वापसी करने वाले ऐज के WWE  कॉन्ट्रैक्ट पर अहम जानकारी सामने आई
ऐज

Royal Rumble में वापसी करने वाले ऐज के WWE  कॉन्ट्रैक्ट पर अहम जानकारी सामने आई

दिग्गज सुपरस्टार ऐज ने WWE में वापसी की हैं, ऐज ने रॉयल रंबल 2020 में धमाकेदार तरह से 21वें नंबर एंट्री की थी। हालांकि की वो जीत नहीं दर्ज कर पाए लेकिन उनके रिटर्न से फैंस काफी कुछ हुए। ड्रू मैकइंटायर ने इस साल रॉयल रंबल को जीता है और अब वो रेसलमेनिया 36 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ लड़ेंगे। अब ऐज के कॉन्ट्रैक्ट पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

ये भी पढ़ें-दिग्गज ऐज के ऊपर भयानक हमला करने के बाद रैंडी ऑर्टन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

Ad

अब Talk Sport के Alex McCarthy ने बताया है कि WWE ने ऐज के साथ डील साइन की है। बताया जा रहा है कि दिग्गज ऐज ने 3 साल का कॉन्ट्रैक्स साइन किया है जिसमें उन्हें हर साल 3 मिलियन मिलेंगे। साफ है कि 3 साल में ऐज को WWE 9 मिलियन देने वाला है।

ऐसा माना जा रहा है कि ऐज को WWE से पहले AEW भी साइन करना चाहती थी , हालांकि ऐज ने कंपनी का साथ नहीं छोड़ा और 9 साल बाद वापसी की। ऐज को काफी समय से WWE में वापसी के लिए बोला जा रहा था। समरस्लैम में ऐज ने कमबैक करते हुए इलायस को स्पीयर मारा था। जिसके बाद उनके रिटर्न की खबरें तेज हो गई थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार ऐज आने वाले तीन सालों में 25 बार दस्तक देंगे जबकि 3 मुकाबले साल में लड़ेंगे। जबकि साल 2020 में 5 एंट्री पर बात पक्की हुई है। रॉयल रंबल में लगभग 20 मिनट तक समय बिता कर उन्होंने इस साल की एक दस्तक दे दी है।

Ad

इस हफ्ते रॉयल रंबल के बाद रॉ में सुपरस्टार ऐज ने दस्तक दी थी। इस दौरान रैंडी ऑर्टन ने आकर उनपर जानलेवा हमला किया था। कयास लगाया जा रहा है कि रेसलमेनिया 36 में ऐज बनाम रैंडी ऑर्टन का मैच हो सकता है।इसके अलावा 27 फरवरी को सऊदी अरब में होने वाले इवेंट में भी मैच दिख सकता है।

अब हिंदी में WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Ad

Quick Links

Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda