• Sports News
  • WWE
  • रोमन रेंस को WWE रेफरी के बेटे ने दी खतरनाक धमकी, पिता को रिंग से बाहर फेंकने पर आया गुस्सा
रोमन रेंस

रोमन रेंस को WWE रेफरी के बेटे ने दी खतरनाक धमकी, पिता को रिंग से बाहर फेंकने पर आया गुस्सा

हैल इन ए सैल में रोमन रेंस और जे उसो के बीच में शानदार मैच हुआ था। ये आई क्विट मैच हुआ था। इस मैच में रोमन रेंस ने जीत हासिल की। इस मैच में वो सब देखने को मिला जो WWE यूनिवर्स देखना चाहता था। रोमन रेंस ने खतरनाक रूप यहां पर दिखाया।

यह भी पढ़ें: 4 कारणों से रोमन रेंस और जे उसो के बीच WWE में एक और मैच होना चाहिए

Ad

रोमन रेंस ने जे उसो की रिंग में बुरी तरह मारा। एक पल मैच में ऐसा भी आया जब जे उसो को बोलने में भी दिक्कत हो रही थी। WWE रेफरी ब्रायन नगुयेन यहां पर मैेच खत्म करना चाहते थे लेकिन रोमन रेंस का ये मूड नहीं था और वो जे उसो को और मारना चाहते थे। इस दौरान रोमन रेंस ने रेफरी को भी रिंग से बाहर फेंक दिया था। इसके बाद WWE ऑफिशियल के लोग भी रिंग में आए।

रोमन रेंस को मिली चुनौती

रेफरी ब्रायन नगुयेन के बेटे इस बात से काफी गुस्सा है। रोमन रेंस ने उनके पिता के साथ जो किया उससे वो नाखुश नजर आए। ब्रायन के बेटे रिवर मेनिक्स ने इसके बाद रोमन रेंस को संदेश दिया। रिवर काफी गुस्से में नजर आए थे। उनके हाथ में टाइटल था और उन्होंने एक हुड पहना हुआ था जिसमें उनके पिता की फोटो थी। ब्रायन की पत्नी ने इस वीडियो पोस्ट किया और इसके बाद एडम ने इसे रीट्वीट किया।

Ad
Expand Tweet

WWE रेफरी के बेटे ने रोमन रेंस के ऊपर गुस्सा दिखाया है और उन्हें चुनौती दी है। रोमन रेंस ने हैल इन ए सैल में अपनी चैंपियनशिप को अच्छे से डिफेंड कर लिया था। अब सर्वाइवर सीरीज में उनका मुकाबला रैंडी ऑर्टन के साथ चैंपियन VS चैंपियन मैच में होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार ये खबर आई थी कि अब रोमन रेंस, जे उसो और जिमी उसो फैक्शन बनाएंगे। जिसे लीड रोमन रेंस करेंगे। वैसे अब ऐसा हो भी सकता है।

Ad

रोमन रेंस के लिए बड़े प्लान WWE के पास है। जिमी और जे उसो के लिए भी कंंपनी ने आगे के लिए बड़े प्लान तैयार किए है। आने वाले समय में ये सभी सुपरस्टार्स रिंग में धमाका मचा सकते हैं। फैंस इस चीज के लिए तैयार है। रोमन रेंस के ऊपर इस समय पूरे WWE यूनिवर्स की नजरें है।

यह भी पढ़ें: 4 चीजें जो आपको रोमन रेंस और जे उसो के बारे में शायद बिल्कुल नहीं पता होंगी

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda