• Sports News
  • WWE
  • 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने सगाई तो की मगर शादी करने से मुकर गए

5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने सगाई तो की मगर शादी करने से मुकर गए

WWE सुपरस्टार्स काफी समय रोड पर बिताते हैं। उन्हें अपनी पर्सनल जिंदगी में ध्यान देने का मौका नहीं मिल पाता है और इस वजह से रेसलर्स दूसरे रेसलर्स को डेट करते हैं और अक्सर उनके साथ ही अपना जीवन बिताते हैं। इस समय WWE में कई कपल्स देखने को मिल रहे हैं और कई जोड़िया तो सालों से चलते हुए आई हैं (ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन) जबकि कई रेसलर्स कुछ समय बाद ही एक दूसरे से अलग हो गए।

Ad

इस समय WWE ऑन-स्क्रीन कपल्स पर काफी ध्यान दे रही है और इस वजह से बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस और लाना और बॉबी लैश्ले जैसी जोड़िया देखने को मिली।

Ad

ये ही पढ़ें: रैंडी ऑर्टन ने माफी मांगने के बाद दिया दिग्गज को धोखा, बुरी तरह पीटते हुए अधमरी हालत में छोड़ा

Ad

कपल्स भले ही एक दूसरे के साथ काफी समय बिताते हों लेकिन रोड पर स्ट्रेस काफी ज्यादा हो जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए आइये जानते हैं 5 ऐसे WWE कपल्स के बारे में जिन्होंने सगाई तो की मगर उनकी शादी नहीं हो पाई।

Ad

#5 जॉन सीना और निकी बैला

Ad
Ad

जॉन सीना और निकी बैला काफी समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। रेसलमेनिया 33 में सीना ने बैला को प्रोपोज़ किया था और अगले साल इन दोनों की शादी होने वाली थी। हालांकि 2018 में ये खबर सामने आई कि दोनों रेसलर्स ने ब्रेक-अप कर लिया है।

Ad

कुछ समय बाद सीना और बैला ने अपनी रिलेशनशिप पर फिर से फोकस करने की कोशिश की लेकिन 2 महीनों के बाद वो फिर से अलग हो गए। इस समय दोनों रेसलर्स अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और बैला फिर से सगाई भी कर चुकी हैं।

Ad

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#4 मर्फी और एलेक्सा ब्लिस

Ad

मर्फी और एलेक्सा ब्लिस के रिलेशनशिप के बारे में खबर फैंस को तब लगी जब इन बात की जानकारी इस कपल ने सोशल मीडिया के जरिये दी। दोनों रेसलर्स ने 2015 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और 2017 जनवरी ने मर्फी ने ब्लिस को प्रपोज़ किया था।

हालांकि कुछ समय बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। जब 2019 में WWE में हर कपल को एक ही ब्रांड में रखा गया मगर ब्लिस और मर्फी अलग अलग ब्रांड में काम करने लगे तब फैंस को शक हुआ। आगे चलकर ये पता लगा कि दोनों रेसलर्स ने सितंबर 2018 में ही ब्रेक-अप कर लिया था।

#3 पेज और एल्बर्टो डेल रियो

Ad

पेज और एल्बर्टो डेल रियो की रिलेशनशिप शुरुआत से ही विवादों से भरी हुई रही। दोनों रेसलर्स की जोड़ी ज्यादा फैंस को पसंद नहीं आई लेकिन इसके बावजूद दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। 2016 के अंत में पेज ने रिंग के बीचोंबीच पूर्व WWE चैंपियन को प्रपोज़ किया था। ये एक अजीब नज़ारा था क्योंकि ऐसा अक्सर नहीं होता है जब एक लड़की, लड़के को प्रपोज़ करे।

इसके कुछ समय बाद दोनों रेसलर्स एक दूसरे से अलग हो गए। पूर्व WWE सुपरस्टार कोनन को इंटरव्यू देते हुए डेल रियो ने बताया कि उन्हें अपने बच्चों और पेज में से एक को चुनना पड़ा और इस वजह से उन्होंने ब्रेक-अप कर लेने का फैसला लिया। अब दोनों रेसलर्स एक दूसरे के साथ कांटेक्ट में नहीं है।

#2 चायना और एक्स-पैक

Ad

चायना और ट्रिपल एच की जोड़ी के बारे में ज्यादातर फैंस को पता है। हालांकि द गेम से ब्रेक-अप करने के बाद चायना ने उनके ही दोस्त एक्स-पैक के साथ रिलेशनशिप में जाने का फैसला लिया था। दोनों रेसलर्स ने WWE छोड़ने के बाद भी खूब सुर्खियाँ बटोरी लेकिन सभी गलत वजहों से।

2003 में इनकी रिलेशनशिप शुरू हुई जोकि अगले 2 सालों तक चली। इस दौरान कई बार दोनों एक दूसरे से अलग हुए और फिर करीब आए। एक्स-पैक और चायना ने इन सभी चीज़ों के दौरान ही एक दूसरे से सगाई भी कर ली थी मगर इनकी शादी नहीं हो पाई।

2016 में चायना की मौत ड्रग ओवरडोज़ से हो गई और 3 सालों के बाद इन्हें डी जनरेशन एक्स के साथ हॉल ऑफ़ फेम में डाल दिया गया।

#1 सैथ रॉलिंस और लीघला शुल्त्स

Ad

जब सैथ रॉलिंस NXT में थे तब वह लीघला शुल्त्स के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों रेसलर्स को फैंस भी काफी पसंद करते थे। 2014 में द शील्ड को धोखा देने से कुछ समय पहले ही रॉलिंस ने सगाई की थी। मगर इनकी जोड़ी कुछ समय बाद ही टूट गई।

दरअसल रॉलिंस के अकाउंट से उनकी गर्लफ्रेंड की प्राइवेट फोटो अपलोड हुई थी। इसके बाद से दोनों के बीच दरार आ गई। जल्द ही दोनों ने ब्रेक-अप भी कर लिया। इस समय रॉलिंस, बैकी लिंच के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों रेसलर्स एक दूसरे के साथ काफी खुश नज़र आ रहे हैं।

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda