• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • 7 WWE सुपरस्टार्स जिनकी पत्नियां उम्र में उनसे 10 साल से ज्यादा छोटी हैं

7 WWE सुपरस्टार्स जिनकी पत्नियां उम्र में उनसे 10 साल से ज्यादा छोटी हैं

एक कहावत है कि प्यार में उम्र मायने नहीं रखती। बड़े-बड़े दिग्गजों का मानना है कि उम्र केवल एक संख्या है। WWE सुपरस्टार्स भी इस चीज से अछूते नहीं हैं। WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने उम्र की संख्या को किनारे करते हुए अपने से छोटी उम्र की महिलाओं से शादी की।

Ad

ये भी पढ़ें: 18 सुपरस्टार्स जिनकी शादी WWE में साथी रैसलर्स से हुई

Ad

WWE में काम करने वाले सुपरस्टार्स कितने व्यस्त होते हैं, इस बात का अंदाजा तो सभी को है। ऐसे में अपने निजी जीवन के लिए समय निकालना काफी कठिन है, बावजूद इसके सुपरस्टार अपने निजी जीवन के लिए समय निकालते हैं।

Ad

हम उन 7 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनकी पत्नियां उम्र में उनसे 10 साल से ज्यादा छोटी हैं। इनमें से कुछ सुपरस्टार्स ऐसे हैं, जो एक से ज्यादा शादियां कर चुके हैं। फिलहाल यह सभी सुपरस्टार्स अपना जीवन काफी अच्छे से बिता रहे हैं।

Ad

इसी कड़ी में आइए एक नज़र WWE के 7 सुपरस्टार्स पर जिनकी पत्नियां उनसे उम्र में 10 साल से ज्यादा छोटी हैं।

Ad

रिक फ्लेयर और वैंडी- 11 साल

Ad
Ad

16 बार के वर्ल्ड चैंपियन और WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रिक फ्लेयर ने पिछले साल 5वीं शादी की। उनकी 5वीं शादी वैंडी के साथ हुई जो कि उनसे उम्र में 11 साल छोटी हैं। रिक फ्लेयर 70 साल के हैं और उनकी पत्नी वैंडी 59 साल की हैं।

Ad

रिक फ्लेयर का शादीशुदा जीवन ज्यादा सफल नहीं रहा और उनकी 5 शादियां इस बात को साबित भी करता है। रिक पहली शादी लगभग 12 साल चली तो वहीं दूसरी शादी 23 साल तक। रिक की तीसरी शादी 3 साल और चौथी शादी केवल 5 साल चली।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

मैट हार्डी और रेबी स्काई-12 साल

Ad

WWE के दिग्गज सुपरस्टार मैट हार्डी की पत्नी उनसे 12 साल छोटी हैं। मैट हार्डी वर्तमान में 44 साल के हैं जबकि उनकी पत्नी रेबी स्काई की उम्र 32 साल है। मैट हार्डी ने साल 2013 में रेबी स्काई से शादी रचाई थी। दोनों के बीच उम्र का अंतर भले ही ज्यादा हो लेकिन इनका रिश्ता उससे कहीं ज्यादा मजबूत है।

बता दें कि रेबी स्काई एक प्रोफेशनल रैसलर के साथ अमेरिकन मॉडल, एक्टर और डांसर रह चुकी हैं। रेबी स्काई 2014 से 2017 तक TNA का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं मैट हार्डी वर्तमान में स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियन हैं। इसी महीने मैट हार्डी ने अपने भाई जैफ हार्डी के साथ मिलकर टैग टीम अपने नाम किया था।

अंडरटेकर और मिशेल मैक्कूल- 15 साल

Ad

प्रोफेशनल रैसलिंग के इतिहास में अंडरटेकर एक बहुत बड़ा नाम हैं। कई दशकों से WWE का अहम हिस्सा बने हुए अंडरटेकर का वैवाहिक जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। अंडरटेकर ने अपने जीवन में 3 शादियां की हैं जिसमें मिशेल मैक्कूल उनकी तीसरी पत्नी हैं।

अंडरटेकर ने मिशेल मैक्कूल से साल 2010 में शादी की थी। मिशेल मैक्कूल की उम्र अंडरटेकर से 15 साल कम है। मिशेल मैक्कूल भी प्रोफेशनल रैसलर रह चुकी हैं और WWE में अपने कुछ शानदार मुकाबलों के लिए जानी जाती हैं। वहीं अंडरटेकर वर्तमान में पार्ट टाइमर के रूप में रैसलिंग कर रहे हैं।

कर्ट एंगल और जियोवाना यानोटी-18 साल

Ad

WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक कर्ट एंगल ने रैसलमेनिया 35 में अपने करियर का आखिरी मुकाबला लड़ा। हालांकि उसके बाद अगले दिन वह रॉ में फिर नज़र आए। इस एपिसोड में लार्स सुलिवन ने उनपर अटैक किया। ऐसे में WWE में उनके एक और फाइनल मुकाबले की संभावना बढ़ गई है।

बात करें अगर उनकी निजी जीवन की तो कर्ट एंगल ने दो शादियां की हैं। कर्ट एंगल की दूसरी पत्नी जियोवाना यानोटी उनसे उम्र में 18 साल छोटी हैं। कर्ट एंगल की पहली पत्नी से दो बच्चे हैं तो वहीं दूसरी पत्नी से उनके तीन बच्चे हैं। कर्ट एंगल 50 साल के हैं तो वहीं उनकी पत्नी जियोवाना यानोटी 32 साल की हैं।

बतिस्ता और सारा जेड-18 साल

Ad

WWE और हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुके बतिस्ता अपने जीवन में तीन शादियां कर चुके हैं। बतिस्ता ने साल 2015 में तीसरी शादी सारा जेड से की जो कि उम्र में उनसे 18 साल छोटी हैं। फिलहाल ये जोड़ी एक साथ काफी खुश है। हम उम्मीद करते हैं बतिस्ता और सारा का रिश्ता ऐसे ही मजबूत बना रहे।

बतिस्ता ने हाल ही में हुए रैसलमेनिया 35 में ट्रिपल एच के खिलाफ अपने करियर का आखिरी मुकाबला लड़ा। इस मुकाबले में भले ही उनकी हार हुई लेकिन अपनी परफॉर्मेंस उन्होंने सभी फैंस का दिल जीत लिया।

हल्क होगन और जेनिफर मैक्डेनियल- 21 साल

Ad

प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया में हल्क होगन का नाम अब तक के सबसे फेमस रैसलरों में शुमार हैं। प्रोफेशनल रैसलिंग में अपना बड़ा नाम बना चुके हल्क होगन का निजी जीवन विवादों से भरा रहा है। इसके अलावा उनका वैवाहिक जीवन भी काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा।

हल्क होगन ने अपने जीवन में दो शादियां की हैं। उनकी दूसरी पत्नी जेनिफर मैक्डेनियल उनसे उम्र में 21 साल छोटी हैं। हल्क होगन ने पहली शादी लिंडा होगन से की थी। इसके बाद हल्क होगन ने साल 2010 में अपने से 21 साल छोटी जेनिफर मैक्डेनियल के साथ शादी की।

ब्रेट हार्ट और स्टैफनी वॉशिंगटन- 26 साल

Ad

दिग्गज सुपरस्टार WWE हॉल ऑफ़ फेमर ब्रेट हार्ट का रैसलिंग करियर भले ही काफी शानदार रहा हो लेकिन उनका वैवाहिक जीवन ज्यादा सफल नहीं रहा। अपने जीवन में 3 शादियां कर चुके ब्रेट हार्ट की तीसरी पत्नी स्टैफनी वॉशिंगटन उनसे 10 या 20 साल नहीं बल्कि पूरे 26 साल छोटी हैं।

ब्रेट हार्ट ने साल साल 2010 में स्टैफनी वाशिंगटन से शादी की। फिलहाल ये कपल पिछले 9 साल से एक साथ है। ब्रेट हार्ट को उनके शानदार मुकाबलों के लिए जाना जाता है, हालांकि चोटों के कारण उनका करियर काफी प्रभावित हुआ।

Ad
Edited by
विजय शर्मा
 
See more
More from Sportskeeda