18 सुपरस्टार्स जिनकी शादी WWE में साथी रेसलर्स से हुई

Enter caption

प्रोफेशनल रेसलिंग के इतिहास में WWE सबसे बड़ा नाम है। दशकों से यहां फैंस को कई बड़े सुपरस्टार्स देखने को मिले हैं जिन्होंने WWE में अपार सफलता हासिल कर पूरी दुनिया में अपना एक अलग नाम बनाया है। कई सुपरस्टार्स ऐसे हैं जो लंबे समय तक WWE का हिस्सा रह चुके हैं या फिर अभी भी हैं।

एक रेसलर के WWE सुपरस्टार बन जाने के बाद काफी जिम्मेदारियां होती हैं। उसे कंपनी के सभी पीपीवी, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कपंनी से जुड़ी सभी बड़ी चीजों का हिस्सा बनना पड़ता है। ऐसे में सुपरस्टार का ज्यादातर समय कंपनी में ही बीतता है।

यह भी पढ़े: 5 कारण क्यों WWE ने ल्यूक हार्पर को कंपनी से निकालने का फैसला लिया

इस दौरान सुपरस्टार्स के कंपनी में कई अच्छे दोस्त बन भी जाते हैं उनमें फीमेल सुपरस्टार्स भी शामिल होती हैं। कई बार उनकी ये दोस्ती प्यार में बदल जाती है और फिर वह एक-दूसरे के जीवनसाथी बन जाते हैं। आज हम WWE के उन 18 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने जा रहे हैं जनकी शादी WWE में साथी रेसलर्स से हुई।

टायसन किड और नटालिया

The Sweet-Harts

टायसन किड, नटालिया को उस समय से जानते थे जब वह खुद 14 साल के और नटालिया 10 साल की थीं। दोनों ही सुपरस्टार्स कनाडा के कैलगरी में पले-बढ़े हैं। नटालिया के पहले रेसलिंग टीचर कोई और नहीं बल्कि टायसन किड थे। लगभग 12 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद नटालिया और टायसन किड ने जून 2013 में शादी कर ली।

इनके रिश्ते के मजबूती का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि टायसन किड को जून 2015 में मुकाबले के दौरान रीढ़ की हड्डी में बुरी तरह से चोट लगी। इस दौरान नटालिया उनके साथ मजबूती के साथ खड़ी रहीं और उन्होंने टायसन को इस चोट से उबरने में काफी मदद की। इस चोट के चलते टायसन को रिंग से रिटायर लेने पर मजबूर होना पड़ा।

ऐज और बैथ फीनिक्स

Edge's beautiful family

ऐज और बैथ फीनिक्स ने का रिश्ता कभी सुर्खियों में नहीं आया क्योंकि दोनों ही सुपरस्टार्स अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहते थे। जिस वक्त ऐज WWE छोड़कर जा रहे थे, उस समय बैथ फीनिक्स WWE में अपना रास्ता बना रही थीं।

साल 2016 में दोनों सुपरस्टार्स ने शादी की। उनकी एक बेटी दोनों की शादी होने के 3 साल पहले हुई थी जबकि उनकी दूसरी बेटी उनकी शादी के कुछ महीनों पहले हुई। वर्तमान में दोनों ही सुपरस्टार्स रिंग से रिटायरमेंट ले चुके हैं और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

बैथ के मुताबिक, वह अब अपना ज्यादातर समय अपने पति ऐज और अपनी दोनों बेटियों के साथ बिताना चाहती हैं। ऐज को चोटों के चलते अपने रेसलिंग करियर से रिटायरमेंट लेना पड़ा था। साल 2000 में WWE की सफलता के पीछे ऐज का काफी हाथ था। वहीं बैथ फीनिक्स विमेंस डिवीजन की सबसे टॉप सुपरस्टार के रूप में जानी जाती थीं।

द अंडरटेकर और मिशेल मैक्कूल

The Deadman with Michelle at their wedding

प्रोफेशनल रैसिलंग के सबसे दिग्गज सुपरस्टार द अंडरटेकर और मिशेल मैक्कूल ने साल 2007 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और जून 2010 में शादी कर ली। अंडरटेकर और मिशेल मैक्कूल की उम्र में 15 साल का अंतर है, बावजूद इसके वह सभी चीजों को आसानी से मैनेज कर रहे हैं।

इससे पहले अंडरटेकर दो बार शादी कर चुके थे लेकिन मिशेल मैक्कूल के रूप में अपना सच्चा प्यार मिला। फिलहाल दोनों सुपरस्टार्स अपनी शादीशुदा लाइफ को अच्छे से एंजाय कर रहे हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स देश के बाहर कई ट्रिप पर साथ जाते दिखे। इसके अलावा वह अपने काम और रिलेशनशिप को बखूबी ढंग से मैनेज कर रहे हैं।

कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार के रूप में अंडरटेकर के रेसलमेनिया 35 में रिंग से रिटायरमेंट लेने की अफवाहें तेजी से चल रही हैं। उम्र के इस पड़ाव में अंडरटेकर के लिए रेसलिंग करना आसान बात नहीं है।

सीएम पंक और एजे ली

The fan-favorite couple

WWE नेटवर्क में ऑन स्क्रीन सबसे एंटरटेनिंग कपल अगर कोई था तो वह कोई और नहीं बल्कि एजे ली और सीएम पंक थे। दोनों सुपरस्टार्स के बीच कंपनी में रहने के दौरान प्याल परवान चढ़ा और 13 जून 2014 को दोनों सुपरस्टार्स ने शादी कर ली।

शादी के कुछ समय बाद ही सीएम पंक को WWE से रिलीज कर दिया गया। इसके बाद एजे ली ने भी कंपनी से रिलीज होने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद दोनों ही सुपरस्टार्स WWE से अलग हो गए। दोनों सुपरस्टार्स का कंपनी से जाना कई फैंस को पसंद नहीं आया।

वर्तमान समय में WWE एरीना में फैंस सीएम पंक के नाम की चैंट करते औहैंर इस उम्मीद में हैं कि सीएम पंक एक बार फिर WWE में वापसी करेंगे। हालांंकि तइस बा की संभावना काफी कम है कि सीएम पंक WWE का फिर कभी हिस्सा बनें। WWE छोडने के बाद सीएम UFC में भी नज़र आ चुके हैं।

द मिज और मरीस

The A-list couple

द मिज और मरीस WWE के सबसे शानदार ल के रूप कपमें जाने जाते हैं। रेसलमेनिया 32 की अगली रात मरीस ने WWE में वापसी करते हुए अपने पति द मिज की जैक रायडर के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने में मदद की थी।

दोनों ही सुपरस्टार्स का एक खुद का शो है जिसे द मिज एंड द मिसेज़ है। शो के दौरान द मिज और मरीस की बॉडिंग देखने लायक होती है। इसके अलावा दोनों ही सुपरस्टार्स दो फिल्मों सैंटा द लिटिल हार्पर और मरीन 5: बैटलग्राउंड, मरीन 6 में भी एक साथ नज़र आ चुके हैं।

दोनों सुपरस्टार्स की पहली मुलाकात 2रान हुई थी। द मिज औ006 में डीवा सर्च के दौर मरीस अकेले ऐसे शादीशुदा कपल हैं जो रेसलमेनिया का हिस्सा बन चुके हैं। आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि जब द मिज और मरीस की शुरूआती मुलाकात चल रही थी, तब मरीस-मिज के मुकाबले कम अंग्रेजी बोल पाती थीं जिसके लिए द मिज उनकी मजाक भी बनाते थे।

ब्रॉक लैसनर और सेबल

The stars of yesterday and today

द बीस्ट यानी ब्रॉक लैसनर अपनी निजी जिंदगी के बारे में बोलना कम ही पसंद करते हैं। ब्रॉक लैसनर के जीवन में जब सेबल की एंट्री हुई, तो कई सारी चर्चाएं चारों ओर उठने लगी। सेबल को उन दिनों WWE में सबसे विवादास्पद सुपरस्टार के रूप में जाना जाता था।

हालांकि कई फैंस उन्हें सबसे पॉपुलर सुपरस्टार्स के रूप में भी जानते हैं। कई लोगों का मानना है कि सेबल केवल एक मॉडल थीं और उन्होंने रेसलिंग के लिए कोई ट्रेनिंग नहीं ली। खैर इन सब के बीच सेबल ने पहले पति को तलाक देकर ब्रॉक लैसनर से शादी कर ली।

ब्रॉक लैसनर और सेबल की शादी काफी चर्चा में इसलिए रही क्योंकि शादी के समय लैसनर केवल 26 साल के और सेबल उनसे 9 साल बड़ी, 35 साल की थी। लगभग 10 साल का एज गैप होने के बावजूद दोनों सुपरस्टार्स आज भी अपनी शादीशुदा लाइफ काफी एंजाय कर रहे है।

डीन एम्ब्रोज़ और रैने यंग

The Lunatic Couple

रैने यंग ने WWE में डेब्यू करने के 6 महीने बाद अक्टूबर 2013 में डीन एम्ब्रोज़ को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों सुपरस्टार्स कई मौके पर एक-दूसरे के साथ देखे जाते थे। साल 2017 में दोनों सुपरस्टार्स को WWE के फेवरेट कपल के लिए सबसे ज्यादा वोट मिले।

अप्रैल 2017 में दोनों सुपरस्टार्स ने शादी कर ली। दोनों सुपरस्टार्स की शादी में परिवार के अलावा कुछ दोस्त ही शामिल थे।

डेनियल ब्रायन और ब्री बैला

Bryan and Brie

WWE में डेनियल ब्रायन और ब्री बैला स्टोरीलाइन के तहत एक रिलेशनशिप में शामिल हुए लेकिन आगे चलकर दोनों सुपरस्टार्स रियल लाइफ में एक-दूसरे के जीवनसाथी बन गए। 11 अप्रैल, 2014 को दोनों ही सुपरस्टार्स ने शादी कर ली।

वर्तमान में डेनियल ब्रायन एक जिम्मेदार पति और पिता की भूमिका में नज़र आ रहे हैं। साल 2016 में चोट के चलते डॉक्टर ने उन्हें रेसलिंग करने से रोक दिया था, जिसके बाद उन्होंने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले ली थी। हालांकि 3 साल बाद डेनियल ब्रायन ने इस फिर एक बार फिर WWE में वापसी कर ली थी।

ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन

The real Power Couple

ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। दोनों ही सुपरस्टार्स का प्रोफेशनल रैसलिंग में बड़ा नाम है। WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन की बेटी स्टैफनी मैकमहैन स्टोरीलाइन के तहत ट्रिपल एच के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस में शामिल थीं लेकिन साल 2000 में रियल लाइफ में भी दोनों सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।

इसके बाद साल 2003 में दोनों ही सुपरस्टार्स ने शादी कर ली। इस कपल को स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट का सबसे पॉवरफुल कपल भी कहा जाता है। WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन जब भी रिटायर होंगे, उसके बाद WWE की जिम्मेदारी ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन के ऊपर ही होगी।

ट्रिपल एच वर्तमान में NXT को जिस तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं, उससे एक बात तो साफ है वह कि वह अपने नेतृत्व में WWE को नई ऊचांइयों तक ले जाएंगे।

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications