Commonwealth Games 2022 में भारत के अविनाश साबले ने एथलेटिक्स में रजत पदक जीत लिया है। 3000मी स्टीपलचेज़ में अविनाश 8:11.20 मिनट के पर्सनल बेस्ट समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे और सिर्फ 0.05 सेकंड से स्वर्ण पदक चूक गए। केन्या के अब्राहम कीबीवोट ने 8:11.15 मिनट के समय के साथ स्वर्ण और केन्या के ही अमोस सेरेम ने 8:16.83 मिनट के समय के साथ कांस्य पदक जीता।
3000मी स्टीपलचेज इवेंट में यह भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला पदक है। गौरतलब है कि अविनाश ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक्स में भी हिस्सा लिया था और वहां नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।
कॉमनवेल्थ गेम्स में यह भारत का एथलेटिक्स में 13वां रजत और कुल मिलाकर 32वां पदक है। CWG 2022 में यह भारत का 10वां रजत और कुल मिलाकर 28वां पदक है।
Edited by Prashant
Be the first one to comment

GIF
Comment in moderation