Commonwealth Games 2022 में भारत को एथलेटिक्स में पहला पदक मिल गया है। पुरुष हाई जंप इवेंट में भारत के तेजस्विन शंकर ने 2.22 मी की जंप के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया के ब्रैंडन स्टार्क (2.25 मी) को ज्यादा असफल प्रयास के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा, वहीं न्यूजीलैंड के हामिश केर (2.25 मी) ने कम असफल प्रयास की वजह से स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया।
तेजस्विन शंकर ने 2.10 मी, 2.15 मी, 2.19 मी और 2.22 मी का जंप पहले ही प्रयास में सफलतापूर्वक पूरा किया। हालाँकि 2.25 मी और 2.28 मी के प्रयास में वह असफल रहे, लेकिन फिर भी अच्छी शुरुआत का उन्हें फायदा मिला और उन्होंने कांस्य पदक जीत लिया।
कॉमनवेल्थ गेम्स में यह भारत का एथलेटिक्स में 14वां कांस्य और कुल मिलाकर 29वां पदक है।
Edited by Prashant
Be the first one to comment

GIF
Comment in moderation