बैडमिंटन में भारत को एक और गोल्ड, पुरुष डबल्स टीम का अनोखा कारनामा 

Chirag Shetty Satwiksairaj Rankireddy Gold Medal - CWG 2022
Chirag Shetty Satwiksairaj Rankireddy Gold Medal - CWG 2022

Commonwealth Games 2022 में भारत को बैडमिंटन में एक और स्वर्ण पदक मिला है। सात्विकसाईराज रनकीरेड्डी एवं चिराग शेट्टी की जोड़ी ने फाइनल में इंग्लैंड के बेन लेन और शॉन वेंडी की जोड़ी को 21-15, 21-13 से हराकर स्वर्ण पर कब्ज़ा किया। कॉमनवेल्थ गेम्स में यह बैडमिंटन में भारत का 10वां स्वर्ण है, वहीं कुल पदकों की संख्या 31 हो गई है। पुरुष डबल्स में यह भारत का पहला स्वर्ण पदक है।

सात्विकसाईराज रनकीरेड्डी एवं चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पूरे टूर्नामेंट शानदार प्रदर्शन किया और बिना कोई गेम गंवाए उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है। बैडमिंटन में इसके अलावा महिला सिंगल्स में पीवी सिंधु और पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने भी स्वर्ण पदक जीता है।

Quick Links