Commonwealth Games 2022 के बैडमिंटन सिंगल्स इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत की और राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया। महिला सिंगल्स में पीवी सिंधु और आकर्षि कश्यप एवं पुरुष सिंगल्स में किदाम्बी श्रीकांत और लक्ष्य सेन ने राउंड ऑफ 32 में एकतरफा जीत हासिल की। हालाँकि मिक्स्ड डबल्स में अश्विनी पोनप्पा एवं सुमीत रेड्डी की जोड़ी को राउंड ऑफ 32 में हार का सामना करना पड़ा।
महिला सिंगल्स में पीवी सिंधु ने मालदीव्स की फथिमथ रज़्ज़ाक़ को 21-4, 21-11 से हराया, वहीं आकर्षि कश्यप ने पाकिस्तान की पाकिस्तान की महूर शहज़ाद को 21-19, 8-1 (रिटायर्ड हर्ट) को हराया। पुरुष सिंगल्स में किदाम्बी श्रीकांत ने यूगांडा के डेनियल वानगलिया को 21-9, 21-9 से हराया, वहीं लक्ष्य सेन ने सेंट हेलेना के वर्नन स्मीड को 21-4, 21-5 से हराया।
मिक्स्ड डबल्स में अश्विनी पोनप्पा एवं सुमीत रेड्डी की जोड़ी को बड़ा झटका लगा और उन्हें इंग्लैंड की कैलम हेमिंग और जेसिका पघ की जोड़ी ने 21-18, 21-16 से हराया।