5 जबरदस्त असॉल्ट राइफल्स जिनका उपयोग BGMI के Santorini TDM मैप में खिलाड़ियों को करना चाहिए

BGMI में गन्स का काफी ज्यादा महत्व है
BGMI में गन्स का काफी ज्यादा महत्व है

BGMI में कुछ समय पहले एक नया TDM मैप आया था जिसका नाम Santorini है। इस मैप में 8v8 फाइट होती है और पहले 80 किल्स करने वाली टीम की जीत होती है। कुछ ऐसी असॉल्ट राइफल्स हैं जिनका उपयोग करने से आपको इस मोड में काफी फायदा होगा और आप ज्यादा किल्स कर पाएंगे।


5 जबरदस्त असॉल्ट राइफल्स जिनका उपयोग BGMI के Santorini TDM मैप में खिलाड़ियों को करना चाहिए

1) Groza

youtube-cover

Groza को क्लोज रेंज में पछाड़ पाना मुश्किल है। इसका डैमेज काफी ज्यादा है और इसी वजह से आपको इसका उपयोग करना चाहिए। आप एक ही स्प्रे में ढेरों खिलाड़ियों को धराशाई कर सकते हैं।


2) M416

youtube-cover

Battlegrounds Mobile India में अगर आपको एक स्थिर और बेहतर गन चाहिए तो M416 से अच्छा कोई भी विकल्प नहीं है। आप इससे अच्छी तरह निशाना लगा सकते हैं और कई किल्स ले सकते हैं।


3) AKM

youtube-cover

AKM क्लोज रेंज में अपने डैमेज के लिए फेमस है। अगर आप इसके रेकोईल को संभाल लेते हैं तो फिर Santorini मैप में आप ढेरों किल्स कर पाएंगे।


4) G36C

youtube-cover

G36C गन सिर्फ क्लासिक मोड में Karakin और Vikendi में उपलब्ध है लेकिन Santorini मैप में भी यह गन मौजूद है। इस गन से आप लगातार हेडशॉट ले सकते हैं क्योंकि आप M416 की तरह इसपर भी निर्भर रह सकते हैं।


5) AUG

youtube-cover

AUG गन में 5.56mm का एमो लगता है और इसका डैमेज काफी जबरदस्त है। साथ ही इस गन का फायर रेट भी ज्यादा है और यह स्थिर भी रहती है। इसी वजह से आप इस गन की मदद से क्लोज और मिड रेंज में शानदार तरीके से उपयोग कर सकते हैं

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस टीमडेथ मैच में मैप में गन्स को लेकर अलग रह सकती है।