बॉक्सिंग में भारत को सिल्वर मेडल, फाइनल में सागर को मिली हार 

Sagar  Silver Medal India - CWG 2022
Sagar Silver Medal India - CWG 2022

Commonwealth Games 2022 में भारत के सागर अहलावत ने बॉक्सिंग में रजत पदक जीता है। पुरुष सुपर हेवीवेट (+92kg वर्ग) में सागर को फाइनल में इंग्लैंड के डिलीशियस ओरी ने 5-0 से हराया। कॉमनवेल्थ गेम्स में यह भारत का बॉक्सिंग में 13वां रजत पदक है, वहीं कुल पदकों की संख्या 44 हो गई है।

सागर ने राउंड ऑफ 16 में कैमरून के मैक्सिम येगनोंग को 5-0, क्वार्टरफाइनल में सेशेल्स के केडी एग्नस को 5-0 और सेमीफाइनल में नाइजीरिया के इफीनाइ ओन्येकवेरे को 5-0 से हराया था। हालाँकि फाइनल में अच्छी शुरुआत के बाद सागर अपने लय से भटक गए और उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा।

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने बॉक्सिंग में कुल मिलाकर सात पदक जीते, जिसमें तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक रहे।

Quick Links