#8. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/58037-15576635729503-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/58037-15576635729503-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/58037-15576635729503-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/58037-15576635729503-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/58037-15576635729503-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/58037-15576635729503-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/58037-15576635729503-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/58037-15576635729503-800.jpg 1920w)
यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल वेस्टइंडीज की ओर से अपने क्रिकेट करियर में 289 वनडे मैचों की 283 पारियों में 38.16 की औसत से 10151 बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 35.43 की औसत से 165 विकेट भी चटकाए हैं। 39 वर्षीय क्रिस गेल ने वर्ल्ड कप के 26 मैचों में 37.76 की औसत से 944 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल है। यह उनका 5वां वर्ल्ड कप है जो इस बार आखिरी हो सकता है।
#7. डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/79a90-15576611901881-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/79a90-15576611901881-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/79a90-15576611901881-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/79a90-15576611901881-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/79a90-15576611901881-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/79a90-15576611901881-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/79a90-15576611901881-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/79a90-15576611901881-800.jpg 1920w)
डेल स्टेन ने अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर में 124 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 25.95 की औसत से 196 विकेट चटकाए हैं। वनडे करियर में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन (6/39) पाकिस्तान के खिलाफ किया था। डेल स्टेन ने वर्ल्ड कप में कुल 14 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 23.39 की औसत से 23 विकेट चटकाए हैं। डेल स्टेन की खतरनाक गेंदबाजी की बदौलत वर्ल्ड कप 2015 में दक्षिण अफ्रीका टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। यह वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है।