2007 और 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की 10 बड़ी समानताएं, लगभग एक जैसी रही है भारत के चैंपियन बनने की कहानी

दूसरी बार भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब
दूसरी बार भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

Similarities Between 2007 and 2024 Final: भारतीय टीम ने 17 साल के लंबे इंतजार के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ने 29 जून 2024 को बारबाडोस के किंग्सटन ओवल में इतिहास रचते हुए दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। भारत ने इससे पहले 2007 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था। 2007 और 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की कहानी एक जैसी रही। ऐसे में आज हम आपको 10 समानताओं के बारे में बताएंगे जो 2007 और 2024 टी20 वर्ल्ड कप में देखने को मिले।

Ad

2007 और 2024 टी20 वर्ल्ड कप की 10 समानताएं

1. 2007 और 2024 दोनों टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज ने बनाए। भारत के लिए 2007 में गौतम गंभीर ने सबसे ज्यादा 75 रन की पारी खेली थी। वहीं 2024 में विराट कोहली ने 76 रन की पारी खेली।

2. नंबर 6 के बल्लेबाज ने दोनों फाइनल में 16 गेंद पर विस्फोटक पारी खेली थी। 2007 में रोहित शर्मा ने 16 गेंद पर 30 रन की पारी खेली थी। वहीं इस बार शिवम दुबे ने 16 गेंद पर 27 रन की पारी खेली।

3. पहले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने 13 ओवर में 98 रन बनाए थे। इस बार भी भारत ने 13 ओवर में 98 रन बनाए थे।

4. 2007 टी20 वर्ल्ड कप में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सबसे बड़ी 47 रन की साझेदारी निभाई थी। उस वक्त गौतम गंभीर बल्लेबाजी कर रहे थे। 2024 में भी बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सबसे बड़ी साझेदारी की। फाइनल मुकाबले में अक्षर पटेल बल्लेबाजी कर रहे थे।

Ad

5. 2007 के फाइनल मुकाबले में सबसे ज्यादा रन फिरकी गेंदबाज के एक ओवर में बने थे। उस समय हरभजन सिंह ने एक ओवर में 19 रन दिए थे। 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भी एक ओवर में सबसे ज्यादा रन फिरकी गेंदबाज ने दिए। फाइनल में अक्षर पटेल ने एक ओवर में 24 रन दिए थे।

6. 2007 में विरोधी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज को भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आउट किया था। 2024 में भी यह कारनामा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने किया। इस बार अर्शदीप सिंह ने क्विंटन डी कॉक का विकेट लिया था।

7. 2007 में सबसे कम अनुभवी तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा ने सबको प्रभावित करते हुए 2 विकेट और 12 डॉट डाले थे। 2024 फाइनल में अर्शदीप सिंह सबसे कम अनुभवी गेंदबाज रहे जिन्होंने 2 विकेट लिए और 12 डॉट गेंद डाले।

8. 2007 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 8 छक्के खाए थे। 2024 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 8 छक्के लगाए थे।

9. 2007 टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी के पांच ओवर में भारत ने 4 विकेट लिए थे। 2024 में भी भारत ने ऐसा ही किया और आखिरी के पांच ओवर में 4 विकेट अपने नाम किए।

10. 2007 में पाकिस्तान टीम का आखिरी विकेट कैच के जरिए गिरा था। 2024 फाइनल में दक्षिण अफ्रीका का आखिरी विकेट कैच के जरिए गिरा। अफ्रीकी टीम के खतरनाक बल्लेबाज डेविड मिल कैच के जरिए आउट हुए थे।

Quick Links

Edited by SAURAV KUMAR
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications