क्रिकेट के मैदान से आई दिल दहला देने वाली खबर, प्राइवेट पार्ट पर गेंद लगने से खिलाड़ी की हुई मौत, वीडियो आया सामने

गेंद लगने से 11 साल के बच्चे की हुई मौत
गेंद लगने से 11 साल के बच्चे की हुई मौत

11 Year old boy death in Cricket Field : क्रिकेट भारत का सबसे लोकप्रिय गेम है। हर गली-मोहल्ले में क्रिकेट खेलते हुए लोग आपको मिल जाएंगे। भारत में क्रिकेट के शौकीन काफी ज्यादा हैं। हालांकि कई बार क्रिकेट का ये बेहतरीन गेम खेलते वक्त कुछ दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है पुणे से, जहां पर क्रिकेट खेलने के दौरान गेंद लगने से एक 11 साल के बच्चे की मौत हो गई।

Ad

ये पूरा मामला पुणे को लोहागांव का है। यहां पर 11 साल का एक बच्चा अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहा था। इस दौरान वो गेंदबाजी कर रहा था। तभी बल्लेबाज ने तेज़तर्रार शॉट खेला। गेंद सीधा गेंदबाजी कर रहे बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर लगी और वह तुरंत मैदान में गिर गया। प्राइवेट पार्ट में गेंद लगने से उस बच्चे की मौत हो गई। मृतक लड़के की पहचान शौर्य उर्फ शंभू कालिदास खांडवे के रूप में हुई है।

Ad

वीडियो में देखा जा सकता है कि शौर्य अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहा था। शौर्य गेंदबाजी कर रहा था और जैसे ही उसने गेंद फेंकी बल्लेबाज ने गेंद सीधे शौर्य की दिशा में मारी जो उसके प्राइवेट पार्ट पर जोर से लगी। शौर्य दर्द से कराहने लगा और कुछ कदम चलकर मैदान में गिर गया। उसे गिरता देख अन्य खिलाड़ी और उसके दोस्त उसकी ओर दौड़े। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक शौर्य कि मौत हो चुकी थी।

आपको बता दें कि क्रिकेट के मैदान में इंटरनेशनल लेवल पर भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर फिल ह्यूज की गेंद लगने से ही मौत हुई थी। फिल ह्यूज 25 नंवबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में जबरदस्त तरीके से बैटिंग कर रहे थे और स्टैंड्स में उनकी मां और बहन बैठकर उनके खेल का लुत्फ भी उठा रहे थे। जब वो 63 रन पर थे, तभी एक बाउंसर गेंद उनके सिर पर आकर लगी। वो तुरंत वहीं गिर पड़े और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनकी सर्जरी हुई लेकिन इसके बावजूद उनकी मौत हो गई। महज 25 साल की उम्र में ही फिल ह्यूज ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications