गेंद लगने के बाद 17 वर्षीय बांग्लादेशी लड़के की मौत

क्रिकेट का खेल हमेशा शांत मन और अपनी अतुल्यता के लिए जाना जाता रहा है। इसके बावजूद मैदान के अंदर और मैदान के बाहर कुछ ऐसी घटनाए घटती है, जो फैन्स और क्रिकेट जगत के लिए दुःख देने वाली साबित होती है। बेन स्टोक्स की भी ऐसी ही एक घटना सामने आने के बाद मैदान से एक बुरी खबर यह आई कि बांग्लादेश के 17 वर्षीय एक लड़के की गेंद लगने पर मौत हो गई। वह एक क्षेत्रीय मैच में अम्पायर की भूमिका निभा रहा था। यह दुखद वाकया शुक्रवार को ढाका में हुआ।

Ad

खबरों के मुताबिक रफीकुल इस्लाम नामक इस व्यक्ति को नाजुक हालत में पास ही स्थित अस्पताल पहुँचाया गया लेकिन चोट गहरी होने की वजह से उसने दम तोड़ दिया। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ एक बैलुर मैथ ग्राउंड में एक दोस्ताना मैच में शिरकत कर रहा था और अम्पायर के तौर पर खड़ा हुआ था। इस दौरान गेंद उनकी छाती पर लगते ही वह गिर गया और ढाका के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुँचने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

स्थानीय पुलिस के अनुसार कुछ लड़कों का ग्रुप क्रिकेट खेल रहा था और गेंद लगने के बाद अम्पायरिंग कर रहा लड़का गिर गया इसके बाद अस्पताल ले जाया गया। आगे बताया गया कि लड़का बहुत गरीब परिवार से आता है और उसके पिता रिक्शो चलाते हैं। शुक्रवार को ही उसको दफनाया गया।

गौरतलब है कि क्रिकेट के मैदान पर अक्सर इस प्रकार की घटनाएँ बढ़ने लगी है। तीन वर्ष पहले ही ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज फिल ह्यूज को सिर में चोट लगने के बाद दुनिया को अलविदा कहना पड़ा था। इसके अलावा कुछ महीने पहले ही पाकिस्तान में भी एक खिलाड़ी की चोट लगने के बाद मृत्यु हो गई थी। भारत के खिलाड़ी रमन लाम्बा की मृत्यु भी इसी तरह बांग्लादेश में एक लीग में खेलने के दौरान हुई थी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications