आईपीएल का इन्तजार सभी को बेसब्री से था और अगले महीने टूर्नामेंट शुरू होने के साथ ही यह इन्तजार भी समाप्त हो जाएगा। आईपीएल में खेलने के लिए भारत के अलावा विदेशी खिलाड़ी भी उत्साह से लबरेज रहते हैं। कई खिलाड़ी आईपीएल में खेलकर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में भी कामयाब रहे। कई ऐसे भी रहे जिन्होंने आईपीएल के कारण अपनी पहचान प्राप्त की। यह सब उन खिलाड़ियों की मेहनत और शानदार खेल की बदौलत की सम्भव हुआ है।
भारतीय टीम में हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर सहित कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका राष्ट्रीय टीम में जाने का रास्ता आईपीएल से होकर ही गया था। कई बार खिलाड़ी बड़ा होने के बाद भी बेहतरीन क्रिकेट दिखाने में सफल नहीं हो पाता। हर खिलाड़ी का खराब समय आता है और यही वजह है कि खिलाड़ी अपना सौ फीसदी देने के बाद भी सफलता की सीढियाँ नहीं चढ़कर असफल हो जाते हैं। नया सीजन शुरू होने से पहले कई खिलाड़ी ऐसे होंगे जो तरोताजा होकर मैदान में एक नई शुरुआत करना चाहेंगे। वे अपने पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन को भी याद रखना नहीं चाहेंगे। कई बड़े खिलाड़ी पिछले साल फ्लॉप साबित हुए थे लेकिन उनमें से कई इस साल शानदार वापसी कर सकते हैं। ऐसे ही दो खिलाड़ियों का जिक्र इस आर्टिकल में किया गया है।
यह भी पढ़ें: आईपीएल 2020 के लिए विवो टाइटल स्पॉन्सर रहेगा
आईपीएल में पिछले साल असफल हुए 2 खिलाड़ी
पृथ्वी शॉ
![पृथ्वी शॉ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/14aab-15964671889291-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/14aab-15964671889291-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/14aab-15964671889291-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/14aab-15964671889291-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/14aab-15964671889291-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/14aab-15964671889291-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/14aab-15964671889291-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/14aab-15964671889291-800.jpg 1920w)
इस भारतीय खिलाड़ी का पिछला आईपीएल अच्छा नहीं रहा था। पिछले सीजन में उन्होंने 16 मैच दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे लेकिन 22 की औसत से महज 353 रन बना पाए थे। इस प्रदर्शन को उनके नाम के अनुसार बढ़िया नहीं कहा जा सकता है। इस बार उनकी कोशिश एक शानदार वापसी करते हुए ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की रहेगी। शॉ में पूरी क्षमताएँ हैं।
केन विलियमसन
![केन विलियमसन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/94899-15964672146525-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/94899-15964672146525-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/94899-15964672146525-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/94899-15964672146525-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/94899-15964672146525-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/94899-15964672146525-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/94899-15964672146525-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/94899-15964672146525-800.jpg 1920w)
केन विलियमसन ने जब 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की थी तब टीम न केवन फाइनल में पहुंची बल्कि केन का बल्ला भी जमकर बोला था। 2019 के आईपीएल में उनका बल्ला खामोश हो गया। इस सीजन उन्होंने ज्यादा मैच भी नहीं खेले। केन विलियमसन ने 9 मैचों में 156 रन बनाए और निश्चित रूप से वह इस प्रदर्शन को इस आल नहीं दोहराते हुए जबरदस्त वापसी करना चाहेंगे।