2 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने वनडे की एक पारी में चौके-छक्के से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं

वीरेंदर सहवाग
वीरेंदर सहवाग

1.रोहित शर्मा

Ad
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ये कारनामा वनडे क्रिकेट में दो बार कर चुके हैं। रोहित शर्मा ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में चौके- छक्के से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले पायदान पर हैं।

Ad

रोहित शर्मा ने सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में ये कारनामा किया था। उन्होंने 2 नवंबर 2013 को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबरदस्त दोहरा शतक जड़ा था। रोहित ने 158 गेंद पर 209 रनों की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में रोहित ने 12 चौके और 16 छक्के लगाए थे और कुल 144 रन चौके-छक्के से लगाए थे।

इसके बाद रोहित शर्मा ने 13 नवंबर 2014 को कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी। ये वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। रोहित ने अपनी इस पारी में 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे और कुल 186 रन चौके-छक्के से बनाए थे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications