2 भारतीय खिलाड़ी जो IPL में मुंबई इंडियंस के लिए मात्र एक ही मैच खेल पाए

युजवेंद्र चहल भी कभी मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे (Photo Credit - IPLT20)
युजवेंद्र चहल भी कभी मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे (Photo Credit - IPLT20)

मुबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल (IPL ) की सबसे सफल टीम है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। मुंबई इंडियंस के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 5 बार आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। सबसे खास बात ये है कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के ये खिताब पिछले 11 साल में जीते हैं।

दुनियाभर के हर एक प्लेयर का सपना होता है कि वो मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा बने। इस लीग में अच्छा प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने पूरे विश्व में नाम कमाया है और साथ ही साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व भी किया है। वहीं अगर कोई खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा है और उसने अच्छा प्रदर्शन कर दिया तो उसे काफी नोटिस किया जाता है। हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे प्लेयर्स आईपीएल के शानदार परफॉर्मेंस के दम पर सुर्खियों में आए।

हालांकि मुंबई इंडियंस के लिए चुना जाना आसान नहीं होता है। अगर किसी खिलाड़ी का चयन हो भी जाता है तो उसे प्लेइंग इलेवन में आसानी से जगह नहीं मिलती है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि मुंबई की टीम में कई दिग्गज प्लेयर होते हैं और इसी वजह से प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना आसान नहीं होता है। कई प्लेयर तो ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ एक मैच खेलकर ही टीम द्वारा रिलीज कर दिए जाते हैं।

हम आपको उन्हीं 2 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो मुंबई इंडियंस की तरफ से मात्र एक ही मैच खेल सके।

मुंबई इंडियंस की तरफ से एक मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी

2.रसिक सलाम

रसिक सलाम आईपीएल में गेंदबाजी के दौरान
रसिक सलाम आईपीएल में गेंदबाजी के दौरान

जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज रसिक सलाम को 2019 की आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। इरफान पठान की मेंटरशिप में रसिक सलाम बेहतरीन गेंदबाज बनकर उभरे थे और मुंबई इंडियंस की टीम में जगह बनाकर इतिहास रच दिया था।

उनसे ना केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरे क्रिकेट फैंस को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि रसिक सलाम को सिर्फ एक ही मैच मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने का मौका मिला। 2019 में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 42 रन खर्च कर डाले और एक भी विकेट लेने में नाकाम रहे। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज कर दिया।

1. युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल भी मुंबई के लिए खेल चुके हैं
युजवेंद्र चहल भी मुंबई के लिए खेल चुके हैं

2011 से लेकर 2013 तक मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे लेग ब्रेक गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने तीनों सीजन मिलाकर मुंबई के लिए मात्र एक मुकाबला खेला जो कि उन्हें 2013 में खेलने को मिला था, जहां पर उन्होंने 34 रन देकर एक भी सफलता हासिल नहीं की थी। इसके बाद 2014 की नीलामी में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर ने युजवेंद्र चहल को खरीदा जिनके लिए उन्होंने काफी सफलता हासिल की। अब वो राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar