Allow Notifications
PLAYER | ROLE | STYLE | AGE |
---|---|---|---|
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) | Batsman | Right Handed | 35 |
इशान किशन (Ishan Kishan) | Wicketkeeper | Left Handed | 23 |
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) | Batsman | Right Handed | 31 |
Dewald Brevis | Batsman | Right Handed | 19 |
किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) | All Rounder | Right Handed | 35 |
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) | Bowler | Right Arm | 28 |
मुरुगन अश्विन | Bowler | Right Arm | 31 |
बेसिल थंपी | Bowler | Right Arm | 28 |
जयदेव उनादकट | Bowler | Left Arm | 30 |
मयंक मार्कंडे | Bowler | Right Arm | 24 |
Sanjay Yadav | All Rounder | Left Handed | 27 |
Ramandeep Singh | Batsman | Right Handed | 25 |
Aryan Juyal | Wicketkeeper | Right Handed | 20 |
Arjun Tendulkar | Bowler | Left Arm | 22 |
Tilak Varma | Batsman | Left Handed | 19 |
Hrithik Shokeen | All Rounder | Right Handed | - |
Rahul Buddhi | Batsman | Left Handed | 24 |
Arshad Khan | All Rounder | Left Handed | 24 |
Tymal Mills | Bowler | Left Arm | 29 |
जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) | Bowler | Right Arm | 27 |
फैबियन एलन (Fabian Allen) | All Rounder | Right Handed | 27 |
Daniel Sams | All Rounder | Right Handed | 29 |
अनमोलप्रीत सिंह | Batsman | Right Handed | 24 |
Tim David | Batsman | Right Handed | 26 |
Riley Meredith | Bowler | Right Arm | 25 |
Kumar Kartikeya | Bowler | Left Arm | - |
Tristan Stubbs | Wicketkeeper | Right Handed | 21 |
Akash Madhwal | Bowler | Right Arm | 28 |
मुंबई इंडियंस आईपीएल की एक ऐसी टीम है जो लगातार सुर्ख़ियों में रही है। इसकी वजह ये है कि इस टीम में सनथ जयसूर्या, रिकी पोंटिंग, शॉन पोलॉक और सचिन तेंदुलकर जैसे महानतम खिलाड़ी शामिल रहे हैं। मुंबई का होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम है। मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015 और 2017 का आईपीएल ख़िताब जीता था। इसके अलावा साल 2011 और 2013 की चैंपियंस लीग टी-20 ट्रॉफ़ी पर कब्ज़ा जमाया था।
टीम का इतिहास
इस टीम का मालिकाना हक भारत के सबसे बड़े उद्योग समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के पास है। आईपीएल के शुरुआती सीज़न के दौरान ये टूर्नामेंट की सबसे महंगी टीम थी। आज इसकी ब्रांड वैल्यू करीब 44.62 मिलियन यूएस डॉलर है
इस टीम में हमेशा युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन रहा है। सचिन, हरभजन, रोहित, मलिंगा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और जोस बटलर जैसे यंग चैंप इस टीम की ताक़त बढ़ाते रहे हैं।
अब तक की कामयाबी
मुंबई आईपीएल की पहली ऐसी टीम है जिसने 100 टी-20 मैच जीते हैं। इस टीम ने 58.28 मैच में जीत हासिल की है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं, और उन्होंने सबसे ज़्यादा छक्के लगाए हैं। इस टीम के गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा ने आईपीएल में सबसे ज़्यादा विकेट हासिल किए हैं।
आईपीएल में अब तक का सफ़र
टूर्नामेंट का पहला 2 सीज़न मुंबई इंडियंस के लिए औसत दर्जे का रहा, लेकिन 2010 में ये टीम फ़ाइनल में पहुंची। 2011 और 2012 के सीज़न में मुंबई ने लीग टेबल में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया था। साल 2013 में मुंबई इंडियंस ने पहली बार ख़िताबी जीत हासिल की थी। इसके बाद 2015 और 2017 में भी इस टीम ने आईपीएल ट्रॉफ़ी पर कब्ज़ा जमाया था।
टीम से जुड़े विवाद
पहले आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद हरभजन को पूरे सीज़न के लिए बैन कर दिया गया था। साल 2014 में मुंबई के बल्लेबाज़ किरोन पोलार्ड पर मिचेल स्टार्क से बहस करने पर जुर्माना लगाया गया था। ।
टीम से जुड़ी जानकारियां
इस टीम का संदेश है “दुनिया हिला देंगे हम” और मुंबई का थीम सॉन्ग है “आला रे”। इसके अलावा जब भी मुंबई का कोई खिलाड़ी चौके-छक्के लगाता है तब डीजे पर गाना बजता है“अक्खा मुंबई खेलेगा”। मुंबई की टीम ने “प्ले फ़ॉर एजुकेशन” नाम का समाज सेवा अभियान चलाया है।
Be the first one to comment on this post
Go to your
Browser"s Setting's page
Tap on
Site Settings/Site Permissions
Tap on
Notifications
Tap on
the Block list and find sportskeeda.com
Tap on
sportskeeda.com and tap on Allow
Allow Notifications
Notifications you have enabled
Teams
Series